यूटिलिटी

Bank FD Rates: एक जुलाई से इन तीन बैंकों ने FD पर बढ़ा दिया ब्याज, चेक कर लीजिए लिस्ट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 2, 2024, 03:07 PM IST

Bank FD Rates: आमतौर पर बैंक एफडी में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है। इसलिए लाखों लोग इसमें निवेश करते हैं। चार बैंकों ने एक जुलाई, 2024 से FD पर दी जाने वाली अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। देश के तीसरे सबसे बड़े निजी बैंक एक्सिस बैंक ने भी अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है।

Image

Bank FD Interest Rates

Photo : BCCL

Bank FD Rates: इक्विटी मार्केट और म्यूचुअल फंड के रिटर्न में उछाल के बावजूद बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अभी भी सबसे लोकप्रिय निवेश ऑप्शन में से एक है। आमतौर पर बैंक एफडी में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है। इसलिए लाखों लोग इसमें निवेश करते हैं। चार बैंकों ने एक जुलाई, 2024 से FD पर दी जाने वाली अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये 3 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट पर प्रभावी हैं।

आईसीआईसीआई बैंक की एफडी दरें

भारत के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार एफडी पर उच्चतम ब्याज दर 7.75 फीसदी है। यह ब्याज दर उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए है, जो 15 महीने और 18 महीने से कम अवधि के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की कोई भी राशि निवेश करते हैं। आम जनता के लिए एफडी पर अधिकतम ब्याज दर 7.2 फीसदी है, जो 15 महीने से 2 साल के बीच की अवधि के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट पर उपलब्ध है।

बैंक 7 दिन से 14 दिन की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 3.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे लंबी अवधि 7 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष तक की एफडी पर बैंक रेगुलर ग्राहकों को 6.9 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.4 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

एक्सिस बैंक की एफडी दरें

देश के तीसरे सबसे बड़े निजी बैंक एक्सिस बैंक ने भी अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह बैंक 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 7.75 फीसदी की उच्चतम दर की पेशकश कर रहा है। इसके लिए उन्हें 5 वर्ष से 10 वर्ष के बीच किसी भी अवधि के लिए 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करना होगा।

नॉन सीनियर सिटीजन 17 महीने से 18 महीने के बीच की अवधि की एफडी पर 7.2 फीसदी की दर से ब्याज कमा सकते हैं। एक्सिस बैंक सबसे कम अवधि 7 दिन से 14 दिन की एफडी पर आम जनता को 3 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 3.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे लंबी अवधि की एफडी 5 वर्ष से 10 वर्ष तक की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है जबकि 60 वर्ष से कम आयु वालों को 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

पंजाब एंड सिंध बैंक की एफडी दरें

पंजाब एंड सिंध बैंक की एफडी दरें बैंक की वेबसाइट के अनुसार, पंजाब एंड सिंध बैंक 666 दिनों की अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.80 फीसदी की दर से उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है। इसमें सुपर-वरिष्ठ नागरिकों यानी 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी एक श्रेणी है। सुपर सीनियर सिटीजन को बैंक 666 दिनों की अवधि की एफडी पर 7.95 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

60 वर्ष से कम आयु वालों नागरिकों को लिए 666 दिनों की एफडी पर उच्चतम ब्याज दर 7.3 फीसदी है। बैंक आम जनता को 5 साल से लेकर 15 साल तक की अवधि की एफडी पर 6.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article