यूटिलिटी

Aviation Fuel Price: सरकार ने घटाई एविएशन फ्यूल की कीमत, क्या सस्ता होगा हवाई सफर

नए साल के पहले दिन ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा एयरलाइन्स को बड़ी राहत दी गई है। हाल ही में एविएशन फ्यूल (Aviation Fuel Prices) की कीमतों में कटौती की खबर सामने आ रही है। ATF के साथ ही सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कटौती की गई है। ATF की कीमतों में बदलाव का सीधा असर कई बार हवाई टिकट की कीमतों पर भी देखने को मिलता है। आइये जानते हैं, क्या हवाई सफर वाकई सस्ता होने वाला है?

Image

सरकार ने घटाई एविएशन फ्यूल की कीमत

Photo : Times Now Digital

ATF Price Cut: नए साल के पहले ही दिन भारत सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा आम आदमी और एयरलाइन्स को राहत दी गई है। जहां एक तरफ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर (LP Cylinder Price) की कीमतों में कटौती की गई है, वहीं एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF Prices) की कीमतों में कटौती की खबर भी सामने आ रही है। सरकारी ऑयल कंपनियों द्वारा ATF की कीमतों में 1401.37 रुपये प्रति किलोलीटर जितनी कटौती की गई है। इससे पहले दिसंबर 2024 में ATF की कीमतों में 1318.12 रुपये प्रति किलोलिटर और नवंबर 2024 में 2941.5 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोत्तरी की गई थी।

ATF और हवाई किराया

एविएशन फ्यूल (ATF) एयरलाइन्स की लागत का एक बहुत बड़ा हिस्सा होता है। इस वजह से ATF की कीमतों में हुए बदलावों का सीधा असर हवाई सफर के किराये पर भी देखने को मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ATF की कीमतों में हुई कटौती का असर सीधे तौर पर हवाई किराए (Flight Ticket Price) पर भी पड़ सकता है और हवाई सफर के किराए में कटौती भी देखने को मिल सकती है।

कहां कितनी है कीमत

सरकार द्वारा एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF Price Cut) की कीमतों में कटौती के बाद देश की राजधानी दिल्ली में यह 90,455.47 रुपये प्रति किलोलीटर, मुंबई में 84,511.93 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 93,059.79 और चेन्नई में यह 93,670.72 रुपये प्रति किलोलीटर की कीमत पर मिल रहा है। एयरलाइन्स द्वारा हवाई टिकट की कीमतों में कटौती के लिए यात्रियों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। देखना होगा कि एयरलाइन्स द्वारा हवाई सफर के किराये में कितनी कटौती की जा सकती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article