यूटिलिटी

Auto Expo 2023 आज से शुरू, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट की कीमत समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 11, 2023, 01:24 PM IST

Auto Expo 2023 Date, Timings, Tickets Price: पहले दो दिन 11 जनवरी और 12 जनवरी मीडिया के लिए रिजर्व रहेंगे। अगले दिन यानी 13 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक कारोबारियों के लिए खुला रहेगा। इसके बाद ऑटो एक्सपो 2023 14 जनवरी से 18 जनवरी तक आम जनता के लिए खुलेगा।

Image

Auto Expo 2023

Photo : Twitter

Auto Expo 2023 Date, Timings, Tickets Price: तीन साल के गैप के बाद ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo 2023) की आज से शुरुआत हो गई है। ऑटो एक्सपो 2023 एडिशन दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली के प्रगति मैदान में ऑटो एक्सपो कंपोनेंट शो और ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो मोटर शो आयोजित किया जा रहा है। ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन आज यानी 11 जनवरी से 18 जनवरी तक किया जाएगा।

पहले दो दिन 11 जनवरी और 12 जनवरी मीडिया के लिए रिजर्व रहेंगे। अगले दिन यानी 13 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक कारोबारियों के लिए खुला रहेगा। इसके बाद ऑटो एक्सपो 2023 14 जनवरी से 18 जनवरी तक आम जनता के लिए खुलेगा। ऑटो एक्सपो 2023 हर दिन सुबह 11 बजे से शुरू होगा। हालांकि बंद होने का समय 14-15 जनवरी को रात 8 बजे, 16-17 जनवरी को शाम 7 बजे और 18 जनवरी को शाम 6 बजे बंद होगा।

ये होगी टिकट की कीमत

13 जनवरी के लिए ऑटो एक्सपो 2023 के टिकट की कीमत 750 रुपए रखी गई है। 14 और 15 जनवरी के लिए टिकट की कीमत 475 रुपए है। वहीं ऑटो एक्सपो 2023 के आखिरी तीन दिनों के लिए टिकट की कीमत 350 रुपए है। ऑटो एक्सपो 2023 के टिकट आप BookMyShow.com पर खरीद सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में वाहन निर्माताओं की तरफ से करीब 48 नए लॉन्च हो सकते हैं। मारुति सुजुकी एक्सपो में 16 वाहनों का प्रदर्शन कर रही है जिनमें ग्रैंड विटारा, एक्सएल6, सियाज, अर्टिगा, ब्रेजा, वैगनआर फ्लैक्स फ्यूल, बलेनो और स्विफ्ट शामिल हैं। दो साल में एक बार होने वाला यह शो वैसे तो 2022 में होने वाला था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article