ऑटो न्यूज़

लो आ गई... Tata Altroz इलेक्ट्रिक से Punch इलेक्ट्रिक तक, Auto Expo में होंगी शोकेस

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 10, 2023, 04:04 PM IST

Tata Motors ने Auto Expo 2023 शुरू होने से एक दिन पहले नई इलेक्ट्रिक कारों का टीजर जारी किया है. कंपनी इस मोटर शो में Altroz EV, Punch EV, Harrier EV, Safari EV और Curve EV के साथ Avinya EV शोकेस करने वाली है.

Image

टा मोटर्स ने टीजर वीडियो जारी किया है जिसमें नई इलेक्ट्रिक कारों की झलक दिखाई दी है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा इलेक्ट्रिक कारों का टीजर जारी
  • Auto Expo 2023 में होंगी शोकेस
  • अल्ट्रोज ईवी से पंच ईवी तक सब शामिल

Tata Electric Cars: ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत 11 जनवरी से होने वाली है और इस बार टाटा मोटर्स का पवेलियन देखने लायक होगा. हर बार की तरह इस बार कंपनी कारें तो जोरदार ही पेश करने वाली है, लेकिन यहां कंपनी का इलेक्ट्रिक कार लाइनअप कुछ खास होगा. इसी इसके अलावा एडीएएस तकनीक भी लोगों को आकर्षित करने वाली है जो आगामी टाटा कारों के साथ मिलने वाली है. इस आयोजन से ठीक एक दिन पहले टाटा मोटर्स ने टीजर वीडियो जारी किया है जिसमें नई इलेक्ट्रिक कारों की झलक दिखाई दी है. रिपोर्ट्स में सामने आया है कि टाटा अल्ट्रोज का स्पोर्ट्स वेरिएंट भी शोकेस किया जाएगा.

कौन-कौन सी कारें होंगी शोकेस

कंपनी ऑटो एक्सपो में अल्ट्रोज ईवी, पंच ईवी, हैरियर ईवी, सफारी ईवी, कर्व ईवी और अविन्या ईवी शोकेस कर सकती है. इनमें से टाटा अल्ट्रोज ईवी और पंच ईवी को इसी साल भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है, कयास ये लगाए जा रहे हैं कि अल्ट्रोज ईवी को ऑटो एक्सपो 2023 में ही लॉन्च किया जाने वाला है. इसके साथ संभवतः 30.2 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया जाएगा जो नैक्सॉन ईवी के साथ आता है, इसे 129 बीएचपी क्षमता वाली इलेक्ट्रिक मोटर से लैस किया गया है. रेंज की जानकारी कंपनी ऑटो एक्सपो में उपलब्ध करा सकती है.

सामान्य से कितनी अलग होगी ईवी

टाटा अल्ट्रोज के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में अल्ट्रोज ईवी को कई कॉस्मैटिक बदलाव मिलने वाले हैं, इनमें अलग किस्म की ग्रिल, अलग डिजाइन के अगले और पिछले बंपर, स्टार पैटर्न वाले एयरडैम, नए अलॉय व्हील्स और सभी जगह ब्लू एक्सेंट शामिल हैं. कार के केबिन में भी बदलाव का अनुमान है और यहां 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, कनेक्टेड कार तकनीक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article