ऑटो न्यूज़

Auto Expo 2023 का आगाज.. Maruti Suzuki ने पेश की बिल्कुल नई Electric SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 11, 2023, 09:29 AM IST

Auto Expo 2023 का आगाज हो चुका है और सबसे पहले Maruti Suzuki ने इस मोटर शो में धमाकेदार मौजूदगी दर्ज की है. कंपनी ने बिल्कुल नई EVX Concept Electric SUV से पर्दा हटाया है जो दिखने में खूबसूरत है.

Image

दिखने में ये बेहद खूबसूरत है और इसका लुक सभी को खासा आकर्षित करने वाला है.

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी EVX इलेक्ट्रिक SUV
  • Auto Expo 2023 में पेश किया कॉन्सेप्ट
  • दिखने में जोरदार और तगड़ी है EVX

Maruti Suzuki EVX Electric SUV Concept: ऑटो एक्सपो 2023 का आगाज हो चुका है और सबसे पहले मारुति सुजुकी ने अपने एक इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट वाहन से पर्दा हटाया है. कंपनी ने इस मोटर शो में बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट SUV पेश की है जिसका कोडनेम EVX है. दिखने में ये बेहद खूबसूरत है और इसका लुक सभी को खासा आकर्षित करने वाला है. EVX ईवी का हर एंगल से जोरदार है और लंबे समय तक इसके फ्यूचरिस्टिक लुक में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं पड़ने वाली है.

शानदार है एक्सटीरियर और स्टाइल

नई मारुति सुजुकी EVX का एक्सटीरियर बेहतरीन है, खासतौर पर इसका अगला हिस्सा. कार का चेहरा दमदार बंपर के साथ आया है और इसकी ग्रिल पर बड़े साइज का सुजुकी लोगो लगाया गया है. अगले हिस्से में एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं और इन्हें जोड़ता एक स्लीक क्रोमबार भी देखने को मिला है. कई हिस्सों में बंटे एलईडी डीआरएल भी दिखने में काफी आकर्षक हैं. बता दें कि पिछली बार मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में फ्यूचूरो कॉन्सेन्ट कार पेश की थी, हालांकि इसका कोई प्रोडक्शन मॉडल अब तक मार्केट में नहीं आया है.

साइड और रियर प्रोफाइल भी तगड़े

मारुति सुजुकी द्वारा पेश की गई EVX इलेक्ट्रिक SUV का साइड प्रोफाइल भी दिखने में तगड़ा है. यहां डायमंड कट मशीन्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो दिखने में जोरदार हैं. कार का पिछला हिस्सा अलग ही लेवल का है और इसे भविष्य में आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के हिसाब से तैयार किया गया है. पिछले हिस्से में एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं और इन्हें जोड़ता और पूरे पिछले हिस्से को घेरता एलईडी बार भी दिया गया है. बड़े साइज का सुजुकी लोगो और इसके नीचे EVX लिखावट पिछले हिस्से को अलग पहचान दे रहे हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article