यूटिलिटी

Atal Pension Yojana New Rules: अटल पेंशन योजना के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बदलाव, जानिए डिटेल

Atal Pension Yojana New Rules: सरकार ने अटल पेंशन योजना (APY) के लिए सब्सक्राइबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बदलाव किया है। नए रजिस्ट्रेशन के लिए केवल संशोधित APY फॉर्म ही स्वीकार किया जा रहा है। यह बदलाव डाक विभाग की ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार PFRDA के लेटेस्ट दिशानिर्देशों के अनुरूप है, जिससे योजना में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आसान बनाया गया है।

Image

अटल पेंशन योजना (APY) के लिए नया सब्सक्राइबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Atal Pension Yojana New Rules: सरकार ने अटल पेंशन योजना (APY) के लिए सब्सक्राइबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बदलाव किया है। 1 अक्टूबर से केवल संशोधित APY फॉर्म नए रजिस्ट्रेशन के लिए स्वीकार किए जा रहे हैं। यह जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स द्वारा जारी ऑफिस मेमोरेंडम में दी गई है।

Atal Pension Yojana: बदलाव का उद्देश्य

यह बदलाव पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के लेटेस्ट दिशानिर्देशों के अनुरूप है और सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए किया गया है। पहले वाला रजिस्ट्रेशन फॉर्म 30 सितंबर 2025 के बाद अप्रचलित हो जाएगा और इसे अब NSDL-Protean (सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी) स्वीकार नहीं करेगा।

अटल पेंशन योजना (APY) के लिए पात्रता मानदंड

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • पास में एक सेविंग बैंक अकाउंट या पोस्ट ऑफिस अकाउंट होना चाहिए।
  • 1 अक्टूबर 2022 या उसके बाद इनकम टैक्सपेयर्स नहीं होना चाहिए।

आवेदक रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार और मोबाइल नंबर बैंक को दे सकता है ताकि अटल पेंशन योजना (APY) के बारे में समय-समय पर सूचनाएं प्राप्त हो सकें।

Atal Pension Yojana: नए APY फॉर्म की विशेषताएं

नए फॉर्म में FATCA/CRS घोषणा अनिवार्य है, जो विदेशी नागरिकता या टैक्स रेसिडेंसी वाले आवेदकों की पहचान में मदद करती है। केवल भारत के निवासी नागरिक पोस्ट ऑफिस के जरिये APY खाते खोल सकते हैं क्योंकि ये खाते डाक बचत खातों से जुड़े होते हैं। सभी पोस्ट ऑफिस को निर्देश दिया गया है कि वे रिवाइज्ड गाइडलाइन को जनता के लिए प्रदर्शित करें और नए APY रजिस्ट्रेशन के लिए केवल अपडेटेड फॉर्म का उपयोग सुनिश्चित करें।

Atal Pension Yojana: आधिकारिक निर्देश

NSDL-Protean द्वारा सभी आवश्यकताएं SRF रिपोर्ट स्तर पर सिस्टम में समाहित की गई हैं। डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने कहा है कि 1 अक्टूबर 2025 से नए APY सब्सक्राइबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म का उपयोग अनिवार्य हो गया है। APY से संबंधित गतिविधियों के लिए कोई भी अनधिकृत या सामान्य फॉर्म उपयोग में नहीं लाया जाएगा। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश को सूचना, मार्गदर्शन और जरूरी कार्रवाई के लिए प्रेषित करने का अनुरोध किया गया है। यह सूचना सभी डाकघरों के सार्वजनिक क्षेत्र के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित की जाए।

अटल पेंशन योजना (APY) क्या है?

अटल पेंशन योजना (APY) एक पेंशन योजना है जो देश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों पर केंद्रित है। इस योजना के तहत, सदस्य के 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर न्यूनतम मासिक पेंशन 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक दी जाएगी। पेंशन की राशि सदस्य द्वारा किए गए योगदान पर निर्भर करती है। भारत का कोई भी नागरिक इस योजना में शामिल हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article