अब ज्यादा पैसे इकट्ठा करना है और भी आसान, PNB करेगा आपकी मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 12:24 PM IST

Fixed Deposit Interest Rate: फिक्स्ड डिपॉजिट सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक है। इमरजेंसी की स्थिति में डिपॉजिटर फिक्स्ड डिपॉजिट को आसानी से समाप्त भी कर सकते हैं।

अब ज्यादा पैसे इकट्ठा करना है और भी आसान, PNB करेगा आपकी मदद
Photo Credit: BCCL

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि की कुछ अवधियों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई दरें 4 जुलाई 2022 से लागू हो गई हैं। 1 से 2 साल और 3 साल तक की मैच्योरिटी वाली जमाओं पर FD की दरों 10 से 20 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है।

ये रही ब्याज दरें - (FD Interest Rate)

  • 7 दिनों से 45 दिनों और 46 दिनों से 90 दिनों की परिपक्वता वाली जमा राशि पर ब्याज दर क्रमशः 3 फीसदी और 3.25 फीसदी पर अपरिवर्तित है।
  • 91 दिन से 179 दिन और 180 दिन से 1 साल से कम की मैच्योरिटी की FD पर दर क्रमश: 4 फीसदी और 4.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रहेगी।
  • पंजाब नेशनल बैंक अब 1 साल और 2 साल तक की जमा राशि पर 5.30 फीसदी ब्याज दर देगा, जो पहले के 5.20 फीसदी से 10 आधार अंक ज्यादा है।
  • 2 साल और 3 साल तक की अवधि वाली जमाओं पर पहले दिए जा रहे 5.30 फीसदी की तुलना में अब 20 आधार अंक ज्यादा यानी 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
  • पीएनबी 3 साल से ज्यादा और 5 साल तक की परिपक्वता अवधि के लिए जमा पर 5.50 फीसदी ब्याज देगा।
  • 5 साल से ज्यादा और 10 साल तक की अवधि के लिए ब्याज दर 5.60 फीसदी है।

डिपॉजिटर्स को फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक रूप से किया जाता है। फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोलने से पहले सीनियर सिटीजन और आम नागरिकों को विभिन्न बैंकों द्वारा दिए जाने वाले रिटर्न की जांच कर लेनी चाहिए।

End of Article