एंबुलेंस के लिए याद रखे ये 2 नंबर, इमरजेंसी में आएंगे काम, इन्हें मिलती है फ्री सर्विस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 05:12 PM IST

Ambulance Service:नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 102 और 108 नंबर डॉयल कर, एंबुलेंस सुविधा ली जा सकती है। मिशन के तहत देश के 35 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश एंबुलेंस सेवा दे रहे हैं।

एंबुलेंस के लिए याद रखे ये 2 नंबर, इमरजेंसी में आएंगे काम, इन्हें मिलती है फ्री सर्विस
Photo Credit: BCCL

Ambulance Service:आज के दौर में बीमारी कब सामने आ खड़ी हो इसका किसी को अंदाजा नहीं है। कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि तुरंत एंबुलेंस की जरूरत पड़ती है। ऐसे में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत क्रिटिकल केयर सेवाओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस सेवाए चलाई जा रही है। जिसका जरूरत पड़ने पर फायदा उठाया जा सकता है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 102 और 108 नंबर डॉयल कर, एंबुलेंस सुविधा ली जा सकती है। मिशन के तहत देश के 35 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश एंबुलेंस सेवा दे रहे हैं।

क्या है 102 और 108 नंबर

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार मरीज की जरूरतों को देखते हुए दो तरह की एंबुलेंस सेवा प्रदान की जाती है। इसके आधार पर मरीज और उसके परिजन एक फोन के जरिए एंबुलेंस सुविधा ले सकते हैं..

102 : इसके तहत सामान्य जरूरत के लिए एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं और बच्चों के इलाज के लिए भी इस सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है। कई राज्य जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत पात्र मरीज को फ्री में अस्पताल पहुंचाने, रेफर करने पर दूसरे अस्पताल पहुंचाने और बच्चे और मां को वापस घर पहुंचाने की सुविधा मुफ्त में देते हैं।

108: इसके तहत गंभीर मरीज, दुर्घटना में घायल लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की सुविधा मिलती है।

देश भर में करीब 26 हजार एंबुलेंस

नेशनल हेल्थ मिशन की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार देश भर में 10,993 एंबुलेंस 108 सेवाओं और 9995 एंबुलेंस 102 सेवाओं के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा 5126 एंबुलेंस कुछ राज्य अलग से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए इस्तेमाल कर रहे हैं। 

End of Article