Akasa Air Cheaper Fares: दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की स्वामित्व वाली एयरलाइन अकासा एयर पैसेंजर्स के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। अकासा एयरलाइन ने 4 मार्च 2024 तक टिकट बुकिंग पर 20 फीसदी तक छूट देने का ऐलान किया है। यह ऑफर 'सेवर' और 'फ्लेक्सी' किराये पर मान्य है। एयरलाइन ने अपने ऑफर पेज पर कहा है कि Akasa Air PAYDAY सेल सीमित अवधि के लिए है। इसके तहत पैसेंजर्स अलग-अलग क्षेत्रों में नॉन-स्टॉप या घरेलू उड़ानों पर 20 फीसदी तक की छूट के साथ हवाई सफर कर सकते हैं।
अकासा एयर PAYDAY सेल क्या है?
यह ऑफर 29 फरवरी 2024 से 4 मार्च 2024 के बीच रात 11:59 बजे तक बुक किए गए टिकटों पर वैध है।
यह ऑफर 30 सितंबर 2024 तक यात्रा के लिए वैध है।
ऑफर का लाभ लेने के लिए टिकट की बुकिंग कम से कम सात दिन पहले करने चाहिए। मतलब यह कि अगर आपको 11 मार्च को सफर करना है, तो टिकट की बुकिंग 3 मार्च तक करनी होगी। एडल्ट और चाइल्ड कैटेगरी के यात्री प्रोमो कोड 'PAYDAY' का उपयोग करके ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
अकासा एयर यह ऑफर, मौजूदा स्पेशल कैटेगरी की बुकिंग पर लागू नहीं है
- सशस्त्र बल
- मेडिकल पेशेवर
- छात्र
- वरिष्ठ नागरिक
अकासा एयर की शुरुआत
अगस्त 2022 में अपनी शुरुआत के बाद से अकासा एयर ने 7.75 मिलियन से अधिक यात्रियों को सर्विस प्रदान की है और 21 शहरों को जोड़ती है। मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, दिल्ली, गुवाहाटी, अगरतला, पुणे, लखनऊ, गोवा, हैदराबाद, वाराणसी, बागडोगरा, भुवनेश्वर , कोलकाता, पोर्ट ब्लेयर, अयोध्या, ग्वालियर, श्रीनगर और दोहा रूट्स पर एयरलाइन के विमान उड़ान भरते हैं।
