यूटिलिटी

Aadhaar-Ration Card Link: आधार को राशन कार्ड से लिंक करने की डेडलाइन फिर आगे बढ़ी, जान लीजिए कब तक कर सकते हैं ये काम

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 12, 2024, 10:28 AM IST

Aadhaar Ration Card Link: नोटिफिकेशन के अनुसार, तय समय में या तो राशन कार्ड को आधार से लिंक करना होगा या जिन लाभार्थियों के पास आधार नहीं है उन्हें इसके लिए आवेदन कर उसका प्रमाण जमा कराना होगा। सरकार ने फरवरी 2017 में राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य किया था।

Image

आधार कार्ड

Photo : BCCL

Aadhaar Ration Card Link: आधार आज के समय में हमारी पहचान का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। इसके बिना किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ लेने में मुश्किल हो सकती है। सरकार अन्य डॉक्यूमेंट से आधार को लिंक करवा रही है। सरकार ने आधार को राशन कार्ड से लिंक करने की डेडलाइन तीन महीने बढ़ा दी है। सरकार ने जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन लेने वाले लाभार्थियों के लिए राशन कार्ड को आधार को लिंक करना है।

कब तक कर सकते हैं लिंक

केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अब 30 सितंबर 2024 तक उपभोक्ता राशन कार्ड को आधार से लिंक करा सकेंगे। पिछली अधिसूचना में इसके लिए 30 जून 2024 तक का समय दिया गया था। सरकार ने फरवरी 2017 में पीडीएस के तहत लाभ लेने के लिए राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य किया था। हालांकि इसकी समयसीमा अब तक कई बार आगे बढ़ाई गई है।

नहीं है आधार तो करें ये काम

नोटिफिकेशन के अनुसार, तय समय में या तो राशन कार्ड को आधार से लिंक करना होगा या जिन लाभार्थियों के पास आधार नहीं है उन्हें इसके लिए आवेदन कर उसका प्रमाण जमा कराना होगा। ज्यादातर पीडीएस उपभोक्ता अपने राशन कार्ड को पहले ही आधार से लिंक करवा चुके हैं।

तत्कालीन उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने 20 दिसंबर 2023 को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया था कि अब तक लगभग 99.8 फीसदी राशन कार्डों को आधार से जोड़ दिया गया है।

इनपुट-आईएएनएस

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article