यूटिलिटी

UIDAI ने नए साल में दिया झटका, Aadhaar PVC Card बनवाना हुआ महंगा

आधार PVC कार्ड, आधार का एक मजबूत और टिकाऊ कार्ड है। यह क्रेडिट कार्ड के साइज का होता है और इसमें कई एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स शामिल होते हैं, जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है, लेकिन अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

Image

Aadhaar PVC Card Fee/Photo-UIDAI

Aadhaar PVC Card: पिछले कुछ महीनों में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड को लेकर कई सारे बड़े बदलाव किए हैं।नया आधार ऐप लॉन्च हुआ है। इसके अलावा उन डॉक्यूमेंट की भी नई लिस्ट जारी की गई है जिनकी जरूरत नए आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने क लिए है।

वहीं अब आधार PVC कार्ड के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह नई कीमतें myAadhaar पोर्टल या mAadhaar मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन करने पर लागू होंगी। संशोधित शुल्क 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है।

अब कितना देना होगा आधार PVC कार्ड के लिए?

UIDAI के अनुसार, आधार PVC कार्ड की सेवा शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां इसके लिए 50 रुपये (टैक्स सहित) देने होते थे, वहीं अब यह शुल्क बढ़कर 75 रुपये (टैक्स सहित) हो गया है।

आधार PVC कार्ड क्या होता है?

आधार PVC कार्ड, आधार का एक मजबूत और टिकाऊ कार्ड है। यह क्रेडिट कार्ड के साइज का होता है और इसमें कई एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स शामिल होते हैं, जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।

आधार PVC कार्ड के शुल्क क्यों बढ़ाए गए?

UIDAI द्वारा जारी एक सर्कुलर में बताया गया है कि पिछले कुछ वर्षों में सामग्री लागत, प्रिंटिंग, सुरक्षित डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स से जुड़े खर्चों में बढ़ोतरी हुई है। बढ़ते ऑपरेशनल खर्च और बेहतर क्वालिटी सेवा जारी रखने के उद्देश्य से शुल्क संरचना की समीक्षा की गई, जिसके बाद कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया।

क्या आधार PVC कार्ड और ओरिजिनल आधार में कोई अंतर है?

नहीं, आधार PVC कार्ड की वैधता बिल्कुल वही है जो ई-आधार और कागजी आधार पत्र की होती है। यह केवल आकार में छोटा और ज्यादा टिकाऊ विकल्प है।

आधार PVC कार्ड मिलने में कितना समय लगता है?

UIDAI के अनुसार, जैसे ही आधार नंबर धारक की ओर से ऑर्डर प्राप्त होता है, प्रिंट किया गया आधार PVC कार्ड 5 कार्य दिवसों के भीतर डाक विभाग को सौंप दिया जाता है। इसके बाद यह इंडिया पोस्ट की स्पीड पोस्ट सेवा के जरिए आधार में दर्ज पते पर भेज दिया जाता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article