जालसाज अब ऐसा ठगी की फर्जीबाड़ा सामने लेकर आए हैं जो करदाता को फर्जी एसएमएस भेजता है। संदेश उन्हें एक लिंक पर क्लिक करके अपना खाता नंबर सत्यापित करने का निर्देश देता है जो व्यक्तिगत जानकारी चुराने के लिए डिज़ाइन की गई नकली आयकर वेबसाइट पर रीडायरेक्ट (redirects to a fake income tax website) करता है।
आयकर सीजन का फायदा उठाते हुए, जालसाज करदाताओं को धोखा देने के लिए एक फर्जी एसएमएस प्रसारित कर रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्राप्तकर्ता ₹15,490/- के आयकर रिफंड के लिए पात्र हैं, संदेश उन्हें एक लिंक पर क्लिक करके अपना खाता नंबर सत्यापित करने का निर्देश देता है जो व्यक्तिगत जानकारी चुराने के लिए डिज़ाइन की गई नकली आयकर वेबसाइट पर रीडायरेक्ट करता है।
ये 𝐅𝐚𝐤𝐞 मैसेज है और दावा फर्जी है
लेकिन इस मामले की PIB Fact Check की गई तो साफ हुआ कि ये फर्जी यानी कि 𝐅𝐚𝐤𝐞 मैसेज है और दावा फर्जी है, आयकर विभाग (Income Tax Department) ने साफ किया है कि विभाग ने ऐसा कोई भी मैसेज नहीं भेजा है और ये दावा भ्रामक है।
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि अनिश्चित होने पर, ऐसी किसी भी जानकारी को चार्टर्ड अकाउंटेंट या आयकर विभाग के हेल्पलाइन नंबर से सत्यापित करने की सलाह दी जाती है।
