यूटिलिटी

दिल्ली में AC में ब्लास्ट से कई फ्लैट राख, 9 लोगों की मौत, समझें, एसी में क्यों लगती है आग?

AC में आग लगने की घटनाएं रोज सामने आ रही हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आखिर एसी में आग क्यों लगती है, यदि आप एसी इस्तेमाल करते हैं तो कौन-कौन सी सावधानिया बरतनी होगी?

Image

दिल्ली में AC में ब्लास्ट से 8 फ्लैट राख, 9 लोगों की मौत, एक गलती पड़ेगी भारी

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग लगने से कई फ्लैट राख हो गए, वहीं करीब 9 लोगों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि यह भीषण आग एसी में ब्लास्ट की वजह से लगी है। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर दमकल की 14 गाड़ियां पहुंचानी पड़ीं, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

एसी में क्यों लगती है आग?

एसी में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम वजह खराब वायरिंग, ओवरलोडिंग और घटिया क्वालिटी के इलेक्ट्रिकल पार्ट्स होते हैं। लंबे समय तक एसी चलाने से वायर गर्म हो जाते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, अगर एसी की नियमित सर्विसिंग न कराई जाए तो धूल और गंदगी भी आग लगने का कारण बन सकती है।

एसी में ब्लास्ट क्यों होता है?

एसी में ब्लास्ट आमतौर पर कंप्रेसर या गैस लीकेज से जुड़ा होता है। जब एसी के अंदर प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है या गैस लीकेज के साथ स्पार्क होता है, तो विस्फोट की स्थिति बन सकती है। खराब इंस्टॉलेशन, सस्ते पार्ट्स और बिना स्टैंडर्ड के रिपेयर भी इस खतरे को बढ़ा देते हैं।

एसी में आग से बचने के उपाय

एसी से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। हमेशा अच्छी क्वालिटी के एसी और ओरिजिनल पार्ट्स का इस्तेमाल करें। समय-समय पर सर्विसिंग कराएं और वायरिंग की जांच जरूर कराएं। एसी को ओवरलोड पर न चलाएं और जरूरत पड़ने पर स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, किसी भी तरह की अजीब आवाज या गंध आने पर तुरंत एसी बंद कर दें और विशेषज्ञ से जांच कराएं।

बढ़ती घटनाएं, बढ़ती चिंता

देशभर में एसी में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। ऐसे में जरूरी है कि कंपनियां और उपभोक्ता दोनों ही इस मुद्दे को गंभीरता से लें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article