यूटिलिटी

PM Kisan: पीएम किसान की 23वीं किस्त इसी हफ्ते आएगी, सरकार ने किया कंफर्म, जानें डेट

PM Kisan 23rd Installment Date: सरकार की ओर से पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। देश के करीब 9 करोड़ से अधिक किसानों को इसी हफ्ते पैसे मिलेंगे।

Image

पीएम किसान की 23वीं किस्त

यदि आप भी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। पीएम किसान की 23वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। सरकार ने 23वीं किस्त जारी किए जाने की तारीख का ऐलान कर दिया है। बता दें इसी साल 13 मार्च को पीएम किसान की 22वीं किस्त आई थी जिसके बाद किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार था।

20 जून को आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त

पीएम किसान के आधिकारिक X हैंडल से कहा गया है कि पीएम किसान की 23वीं किस्त 20 जून को जारी की जाएगी। पोस्ट में कहा गया है, सीधा समर्थन, मजबूत किसान! तारीख याद रखें: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी होने वाली है। इस किस्त के माध्यम से देश के अन्नदाताओं के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जाएगी, जिससे किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिलेगी और उनकी आर्थिक मजबूती को बढ़ावा मिलेगा।'

हर चार महीने पर आती है एक किस्त

पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने पर एक किस्त आती है जिसके तहत किसानों के खाते में 2,000 रुपये भेजे जाते हैं। हर साल किसानों को इस योजना के तहत कुल 6,000 रुपये मिलते हैं।

2019 में हुई थी शुरुआत

पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी और अब इसके 7 साल पूरे हो चुके हैं। यह सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। पीएम किसान की 22वीं किस्त के तहत 9.32 करोड़ किसानों के खाते में 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

23वीं किस्त के लिए e-KYC जरूरी

एक बात याद रखें कि यदि आप PM Kisan योजना से जुड़े हैं और 23वीं किस्त चाहते हैं तो आपको 20 जून से पहले हर हाल में e-KYC पूरा करना होगा। जिन किसानों की e-KYC पूरी नहीं होगी, उन्हें पैसे नहीं मिलेंगे।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article