यूटिलिटी

बदलवाना है 2000 रुपये के नोट, पर गांव से दूर है बैंक तो इस सेंटर पर भी हो जाएगा काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 20, 2023, 01:25 PM IST

2000 Banknotes Exchanged: जिन लोगों के पास 2000 रुपये के नोट हैं, वो 23 मई 2023 से देश के किसी भी बैंक में जाकर अन्य नोटों से बदलवा सकते हैं। लेकिन 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए रिजर्व बैंक ने लिमिट तय किए हैं।

Image

2000 रुपये के नोट

Photo : iStock

2000 Banknotes Exchanged: जिन लोगों के पास 2000 रुपये के नोट हैं, वो 23 मई 2023 से देश के किसी भी बैंक में जाकर अन्य नोटों से बदलवा सकते हैं। लेकिन 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए रिजर्व बैंक ने लिमिट तय किए हैं। इसके मुताबिक, एक बार में 20,000 रुपये से अधिक नोट नहीं बदले जा सकते हैं। हालांकि, बैंक के अलावा भी आप अपने 2000 रुपये के नोट बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर (Business Correspondents) में एक्सचेंज करवा सकते हैं।

ग्रामीणों के बैंक अकाउंट खोलने में करते हैं मदद

साल 2006 में रिजर्व बैंक ने बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट या बिजनेस फैसिलिटेटर्स जैसे नॉन बैंक इंटरमीडियरीज इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। इस कदम के पीछे रिजर्व बैंक का मकसद बैकिंग और फाइनेंसियल सर्विस का दायरा बढ़ाना था। बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट एक बैंक की तरह की काम करते हैं। ये ग्रामीणों को बैंक अकाउंट खोलने में मदद करते हैं और ट्रांजैक्शन भी करते हैं।

एक्सचेंज की लिमिट

अगर गांवों में रहते हैं और 2000 रुपये के नोट हैं, तो इसे आप बिना बैंक गए भी एक्सचेंज करवा सकते हैं। रिजर्व बैंक ने कहा है कि एक बैंक अकाउंट होल्डर एक दिन में 4000 रुपये तक की सीमा के 2000 रुपये के नोट बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर से एक्सचेंज करवा सकते हैं। इसके लिए आपका अकाउंट होना जरूरी है। जबकि, किसी बैंक के ब्रांन्च में 2000 रुपये के नोट को एक्सचेंज करवाने के लिए बैंक अकाउंट होना अनिवार्य नहीं है।

बैंक 20 हजार तक की लिमिट

रिजर्व बैंक ने साफ तौर पर कहा है कि कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी बैंक के ब्रॉन्च से एक बार में 20,000 रुपये तक की सीमा तक के 2000 रुपये के नोट बदलाव सकता है। यानी बैंक में खाता होना जरूरी नहीं है। रिजर्व बैंक ने ये भी कहा है कि नोट बदलने की सुविधा निशुल्क होगी। एक बार में 20 हजार रुपये से अधिक के 2000 रुपये नोट नहीं बदले जाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट को 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत बंद करने का फैसला किया है। इस पॉलिसी के तहत आरबीआई धीरे-धीरे 2000 के नोट बाजार से वापस ले लेगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article