यूटिलिटी

PM Kisan 17th Installment: इस दिन किसानों के खाते में आएगा PM Kisan का पैसा, जानें कैसे चेक करें बैलेंस

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 16, 2024, 10:02 AM IST

PM Kisan 17th Installment: साल 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान स्कीम का पैसा डायरेक्ट बेनिफिट (DBT) के जरिए किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाता है। अब जल्द ही किसानों के खाते में पीएम मोदी 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। पीएम मोदी 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे।

Image

(Image Source: iStock)

PM Kisan 17th Installment: प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेने के अगले ही दिन पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करने संबधित फाइल पर साइन किया था। अब जल्द ही किसानों के खाते में पीएम मोदी 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। पीएम मोदी 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह देश भर के 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे।

करोड़ों किसानों को मिलेगा लाभ

साल 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान स्कीम का पैसा डायरेक्ट बेनिफिट (DBT) के जरिए किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाता है। इस स्कीम के जरिए लाभार्थी किसानों को उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये की वार्षिक राशि प्राप्त होती है।

यह पीएम किसान की 17वीं किस्त है और इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। किसान आसानी से घर बैठे चेक कर सकते हैं कि उनके खाते में पीएम किसान का पैसा आया है या नहीं।

कैसे चेक करें खाते का स्टेटस (PM Kisan Balance Check)

पीएम किसान सम्मान निधि का बैलेंस स्टेटस जानने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद Farmers corner के नीचे Beneficiary Status पर क्लिक करें। अपना आधार कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट या मोबाईल नंबर और फिर कैप्चा का कोड डालें। आखिरी में Get Status पर क्लिक करें और आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

eKYC अनिवार्य

पीएम किसान स्कीम में रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएमकिसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से किसान संपर्क कर सकते हैं।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article