जालंधर में शराब पीने के दौरान जमकर हुई मारपीट, शराबियों ने बोतल को बनाया हथियार, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 02:38 PM IST

जालंधर में शराब पीने के दौरान दो गुटों में जमकर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों गुट के लोग एक दूसरे पर बोतलों से वार करते दिख रहे हैं।

पंजाब के जालंधर में  शराब पीने के दौरान दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में  दोनों पक्ष एक दूसरे पर बीयर की बोतलों से वार करते हुए दिख रहे हैं । जानकारी के मुताबिक दोनों गुटों के लोग एक ही होटल में शराब पी रहे थे की तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते फिर मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों गुटों के लोग एक दूसरे पर लात घूसों के साथ साथ शराब की बोतलों से भी वार करने लगे। देखिये ये वायरल वीडियो...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!