आवारा सांड ने सरेआम बीच सड़क बुजुर्ग को उठाकर पटका, देखते रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 03:34 PM IST

Bull Attack Video: फरीदाबाद में इन सांड का आतंक बढ़ गया है। इसी कड़ी में एक सांड ने बुजुर्ग को बीच सड़क उठाकर पटक दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Bull Attack Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इंसान से लेकर जानवरों तक के एक से एक मजेदार वीडियो घूमते रहते हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, इस वीडियो में एक गाय ने बीच सड़क बुजुर्ग को उठाकर पटक दिया। बताया जा रहा है कि इन दिनों यहां आवारा सांडों का आंतक बढ़ गया। इसी कड़ी में एक बुजुर्ग शख्स जब सड़क से गुजर रहे थे तो सांड ने उन्हें सबके सामने उठाकर पटक दिया। आस-पास मौजूद लोग इस नजारे को देखकर घबरा गए और बुजुर्ग को वहां से हटाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तो आप भी वीडियो में देखें पूरा मामला क्या है?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!