'सुनो दरोगा! तुम झंडा नोचोगे तो हम तुम्हारा बिल्ले नोचेंगे', थाने में सपा नेता की दबंगई, Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2021, 11:21 AM IST

Kanpur News : यह पूरा मामला भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के विरोध में लगे सपा नेताओं के बैनर को हटाए जाने से जुड़ा है। बैनर हटाए जाने पर सपा कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।

कानपुर : समाजवादी पार्टी के एक नेता का दबंगई वाला वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में सपा पार्षद अर्पित यादव ने दरोगा को खुलेआम धमकी दी है। एसपी नेता वीडियो में दरोगा को कहते दिख रहे हैं कि 'अगर तुम झंडा नोचोगे तो हम तुम्हारे बिल्ले नोचेंगे।' कानपुर के बर्रा थाने में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने अर्पित को हिरासत में लिया। सपा नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल, यह पूरा मामला भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के विरोध में लगे सपा नेताओं के बैनर को हटाए जाने से जुड़ा है। बैनर हटाए जाने पर सपा कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान थाने में अर्पित यादव का पुलिस से नोकझोंक और कहासुनी हुई। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!