Viral Video: हाथ में खाने की थाली लेकर फूट-फूटकर रो रहा था सिपाही, जानें क्या है पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 01:52 PM IST

UP Police Viral Video: यूपी पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिपाही हाथ में खाने की थाली लेकर रो रहा है और कई सवाल खड़े कर रहा है।

UP Police Viral Video: सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई मामला जरूर छाया रहता है। इसी कड़ी में यूपी पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक सिपाही हाथ में खाने की थाली लेकर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का है। जहां एक सिपाही पुलिस लाइन के सामने खड़े होकर मेस में दिए जा रहे भोजन को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। सिपाही का कहना है कि वो पिछले दो दिनों से भूखा है और विभागीय अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं उसे बर्खास्त करने की भी धमकी दी जा रही है। तो आप भी इस वीडियो में देखें आखिर मामला क्या है?  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!