पानी में फंस गया था हिरण, बेजुबान को बचाने के लिए युवक ने किया ऐसा कमाल, देखते रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 01:13 PM IST

Deer Rescue Video: एक शख्स ने जिस तरह से हिरण का रेस्क्यू किया उसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Deer Rescue Video: देश के कई हिस्सो में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। वहीं, कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। आलम ये है कि इंसान से लेकर जानवरों तक जीना मुहाल हो गया है। सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक चौंकाने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के जोधपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, एक शख्स ने अपनी जान पर खेलकर हिरण की जान बचाई। बताया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव वाले नाले में एक हिरण फंस गया था। उसे बचाने के लिए शख्स ने जो किया उसे देखकर लोग दंग रह गए। वीडियो में आप भी देखें क्या है पूरा मामला?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!