टोल प्लाजा कर्मियों और 'द ग्रेट खली' के बीच लड़ाई, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 12:12 PM IST

Viral Video: 'द ग्रेट खली' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक टोल प्लाजा पर वहां के कर्मियों से भिड़ गए। खली पर आरोप लगा है कि उन्होंने टोल प्लाज कर्मी को थप्पड़ जड़ दिए।

Viral Video: WWE के पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली यानी दलीप सिंह राणा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खली टोल प्लाजा कर्मियों से लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। खली पर आरोप लगा है कि उन्होंने टोलकर्मी को थप्पड़ मारा है। लिहाजा, उनकी गाड़ी को घेर लिया गया। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह वहां से उन्हें बाहर निकाला। इधर, खली का कहना है कि कर्मचारी फोटो खिंचवाने के लिए जबरन उनकी गाड़ी में घुस रहे थे। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तो आप इस वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!