तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछल गया शख्स, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 11:30 AM IST

Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, एक कार ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वो हवा में उछल गए।

Accident Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर एक्सीडेंट के काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक्सीडेंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भौचक्के रह जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित गीता कॉलोनी में स्कूटर मार्केट में एक तेज रफ्तार कार ने 66 साल के बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग हवा में उछल गया। ये खौफनाक मंजर कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!