लालू यादव जबसे पटना पहुंचे हैं तब से 10 सर्कुलर रोड आवास के बाहर उनसे मिलनेवालों का तांता लगा हुआ है, पार्टी के कार्यकर्ता अलग अलग रंग में उनसे मिलने पहुँच रहे हैं, RJD के समर्थक सुरेश खुद को हरे रंग में पेंट कर और भैंस को भी पेंट करके लालू से मिलने पहुंच गए। सुरेश ने अपनी शरीर पर लालू यादव जिंदाबाद, आरजेडी जिंदाबाद के नारे के साथ साथ सीबीआई भी लिखवा रखा था। सुरेश नें भैंस की शरीर पर भी लालू राबड़ी जिंदाबाद लिखलवा रखा था। इस अनोखे अंदाज में जब वो सर्कुलर रोड पहुंचा तो बरबस लोगों की निगाहेें उस पर जा पड़ीं। हर कोई हैरत भरी नजरों से उसे देख रहा था। जब लोगों ने पूछा कि आखिर वो इस रूप में कैसे है तो उसका जवाब था कि वो लालू जी का कट्टर समर्थक है जब उसे पता चला कि सीबीआई ने उन्हें परेशान कर रही है तो उससे रहा नहीं गया और वो अपने नेता से मिलने के लिए इस अनोखी वेशभूषा में चल पड़ा।
हरे रंग में शरीर और हरी रंग वाली भैंस के साथ लालू से मिलने जा पहुंचा रंगीला सुरेश, वीडियो हुआ वायरल
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated May 27, 2022, 04:55 PM IST
