Weird Law Of Pakistan: पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की राजनीति में वो सब देखने को मिला, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। प्रधानमंत्री ने जीतोड़ मेहनत करके अपनी सरकार को गिरने से आखिरकार बचा लिया। पड़ोसी मुल्क में बीते दिनों ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिली, जिसने सबको हैरान कर दिया। हालांकि, पाकिस्तान में इस तरह के नजारे पहले भी देखने को मिल चुके हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग था। लेकिन, इस आर्टिकल में हम आपको वर्तमान राजनीति के बारे में नहीं बल्कि पाकिस्तान के कानून के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आपको हंसी भी आ सकती है और हैरानी भी हो सकती है। तो आइए, जानते हैं वहां के अजीबोगरीब कानून के बारे में...
- ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में हर देश के अपने-अपने कानून होते हैं। लेकिन, कुछ देश में ऐसे कानून भी बने हैं, जिनके बारे में हैरानी भी होती है। पाकिस्तान में भी कुछ ऐसा ही है, यहां के कुछ कानून ऐसे हैं जिसके कारण पाक की कई बार आलोचन भी होती है। आमतौर पर हम बिना पूछे किसी का फोन छू लेते हैं और उसमें कई सारी चीजें भी देखने लगते हैं। लेकिन, पाकिस्तान में आप ऐसा नहीं कर सकते। अगर कोई बिना परमिशन किसी का फोन छूता है, तो उसे छह महीने जेल की सजा भी हो सकती है।
- भारत में आप किसी को भी कुछ कह सकते हैं, क्योंकि यहां बोलने की आजादी है। लेकिन, पाकिस्तान में आपको काफी सोच समझकर बोलना पड़ता है। आप बिना कारण पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को ना तो कुछ कह सकते हैं और ना ही मजाक बना सकते हैं। अगर कोई नागरिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का मजाक बनाता है या अभद्र टिप्पणी करता है तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाती है। इतना ही नहीं आप पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

- पढ़ाई को लेकर भी यहां अजीबोगरीब कानून है। अगर आपकी पढ़ाई पर दो लाख रुपए से ज्यादा खर्च होता है, तो आपको पांच प्रतिशत टैक्स सरकार को देना पड़ेगा।
- पाकिस्तान में राष्ट्रपति बनने के लिए किसी योग्यता की जरूरत नहीं है। लेकिन, अगर आप स्कूल में नौकरी करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पढ़ा-लिखा होना बेहद जरूरी है।
- पाकिस्तान में गर्लफ्रेंड बनना गैर कानूनी है। यहां शादी से पहले कोई पुरुष-महिला साथ नहीं रह सकते। अगर ऐसा कोई करता है तो उसे जेल की सजा होती है। इतना ही नहीं कई बार कड़ी कार्रवाई भी की जाती है।

- रमजान के महीने में आप बाहर कुछ नहीं खा सकते। क्योंकि, पाकिस्तान में इसे गैरकानूनी माना गया है। अगर आप मुस्लिम नहीं है तो भी आपको यह नियम मानना पड़ेगा।
- पाकिस्तान के नागरिक इजरायल नहीं जा सकते। दरअसल, पाकिस्तानी सरकार को लगता है कि इजरायल कोई देश नहीं है लिहाजा पाक सरकार लोगों को इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं देती।

- पाकिस्तान में आप किसी को बिना वजह या फालूत मैसेज नहीं कर सकते। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 10 लाख रुपए तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।
- यहां कुछ शब्दों का आप ट्रांसलेट भी नहीं कर सकते। भला सोचिए, ऐसा कहीं होता है क्या? लेकिन, पाकिस्तान में मस्जिद, अल्लाह, रूसूल, नबी आदि जैसे शब्दों का आप अंग्रेजी में अनुवाद नहीं कर सकते।

