'गोरखनाथ मंदिर' ही नहीं, इस एक कारण पूरी दुनिया में गोरखपुर के नाम है अनूठा रिकॉर्ड, क्या आप जानते हैं?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2022, 03:57 PM IST

रविवार को गोरखनाथ मंदिर में हथियार लेकर एक शख्स घुस गया और जमकर बवाल काटा। इस दौरान शख्स ने दो जवानों पर हथियार से हमला भी किया। हालांकि, बाद में शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

'गोरखनाथ मंदिर' ही नहीं, इस एक कारण पूरी दुनिया में गोरखपुर के नाम है अनूठा रिकॉर्ड, क्या आप जानते हैं?

Gorakhpur railway station: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित 'गोरखनाथ मंदिर' में  रविवार शाम एक युवक धार्मिक नारे लगाते हुए अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। इस दौरान शख्स ने सुरक्षा में तैनात दो जवानों पर धारदार हथियार से हमला भी किया। इस हमले के बाद सुरक्षाकर्मी भाग खड़े हुए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। करीब 15 मिनट तक मुर्तजा नाम के युवक ने हथियार लेकर मंदिर में बवाल काटा। हालांकि, पुलिसकर्मी ने धैर्य से काम लेते हुए उसे पकड़ लिया। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। हर तरह इस घटना की चर्चा हो रही है और लोग इसकी निंदा कर रहे हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं गोरखपुर केवल 'गोरखनाथ मंदिर' को लेकर ही फेमस नहीं है। बल्कि, यहां और भी कुछ ऐसा है, जिसके कारण इसकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है।

ये तो हम सब जानते हैं गोरखपुर में 'गोरखनाथ मंदिर' है। जिसके कारण हर जगह इसकी चर्चा होती है। इसके अलावा यहां गीता प्रेस भी है। इन दोनों को देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं गोरखपुर अपने 'रेलवे स्टेशन' को लेकर भी पूरी दुनिया में फेमस है। क्योंकि, दुनिया का सबसे लंब स्टेशन प्लेटफॉर्म गोरखपुर जंक्शन ही है। ये बात सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। इस प्लेटफॉर्म का उद्घाटन साल 2013 में किया गया था। प्लेटफॉर्म की कुल लंबाई 1,366.33 मीटर है। यह जंक्शन पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन आता है और यह पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय भी है। गोरखपुर से पहले यह रिकॉर्ड पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन के नाम था। खड़गपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म 1072.5 मीटर लंबा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत आने वाला खड़गपुर रेलवे स्टेशन एसई रेलवे का एक डिवीजनल हेडक्वार्टर है।

attack on gorakhnath Railway Station

हुबली जंक्शन पर बनेगा दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म

लेकिन, गोरखपुर के नाम से भी यह खिताब छिनने वाला है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक के हुबली जंक्शन का प्लेटफार्म इस तरह विकसित किया जा रहा है कि वह गोरखपुर का ताज छीन लेगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म का इस तरह विस्तार किया जा रहा है कि वह 1550 मीटर लंबा होगा। आने वाले समय में गोरखपुर नहीं बल्कि हुबली जंक्शन का प्लेटफॉर्म होगा दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!