Bear Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो (Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में इंसान और जानवरों की जुगलबंदी देख लोग दंग रह जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें दो शख्स मजे लेते हुए वर्कऑउट कर रहे थे। लेकिन, बीच में भालू (Bear Video) ने ऐसा धमाला मचाया जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। इतना ही नहीं लोग चटकारे लेते हुए इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
कुछ लोगों को जानवरों से काफी लगाव होता है, तो कुछ लोग उसे मजे भी लेते हैं। लेकिन, आज कल जानवर भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। मौका मिलते ही जानवर इंसानों के साथ मजे लेने लगते हैं। कई बार नजारा इतना मजेदार होता है कि जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। हालांकि, कई बार परिणाम खतरनाक भी हो जाता है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, किस तरह दो लोग जंगल में बर्फ के बीच मजे लेते हुए वर्कआउट कर रहे हैं। अचानक पीछे से एक भालू वहां पहुंच जाता है। दोनों लोग वर्कऑउट करने में मस्त रहते हैं, वहीं पीछे से भालू कुछ ऐसा करता है, जिसने सारा महफिल लूट लिया। आलम ये है कि भालू का अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। तो पहले आप भी इस वीडियो को देखें...
दिन बनाने वाला वीडियो
वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे होंगे। क्योंकि, जिस तरह से भालू मजे ले रहा है, ऐसा नजारा विरलय ही देखने को मिलता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@platini954' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक करीब तीन करोड़ लोगों ने देखा है। वहीं, पांच लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, एक लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

