Viral Photo: गुब्बारा बेचने वाली लड़की की मिनटों में बदल गई किस्मत, ऐसे बन गई सेलिब्रिटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 11:52 AM IST

Viral Photo: सोशल मीडिया के सहारे अब तक कई लोगों की जिंदगी बदल चुकी है। कुछ लोग तो इस प्लेटफॉर्म के जरिए स्टार बन गए। अब एक गुब्बारा बेचने वाली लड़की धूम मचा रही है।

Viral Photo: गुब्बारा बेचने वाली लड़की की मिनटों में बदल गई किस्मत, ऐसे बन गई सेलिब्रिटी
Photo Credit: Instagram

Balloon Seller Girl Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) आज के समय में लोगों के लिए ऐसा जरिया बन चुका है, जहां कब, कहां, कैसे किसकी किस्मत बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ लोग तो इस प्लेटफॉर्म के सहारे रातोंरात पॉपुलर हो गए, तो कई लोग मालामाल हो गए। वहीं, कुछ लोग सेलिब्रिटी भी बन गए। इसी कड़ी में अब गुब्बारा बेचने वाली एक लड़की की किस्मत रातोंरात बदल गई और वो सेलिब्रिटी बन गई हैं। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर तेजी से वायरल (Viral Photo) हो रही है और लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर 'कच्चा बादाम' गाने ने धूम मचा रखी है। इस गाने सहारे मूंगफली बेचने वाले 'भुबन बादायकर' काफी फेमस हो गए और अब उनकी गिनती सेलिब्रिटी में होने लगी है। उन्होंने खुद भी कहा था कि अब वो मूंगफली नहीं बेचेंगे, क्योंकि वो सेलिब्रिटी बन चुके हैं। अब इस गुब्बारे बेचने वाले लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मेकओवर में उसकी तस्वीर देखकर लोग दंग रह गए और सोशल मीडिया यूजर्स उसे मॉडल बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि फोटोग्राफर अर्जुन कृष्णन ने कन्नूर अंडाल्लुरकाबु उत्सव में गुब्बारे बेचने वाली को देखा था। लड़की गुब्बारा लेकर रोशनी के बीच खड़ी थी। तभी फोटोग्राफर की नजर उस पर पड़ी और उन्हें ख्याल आया कि तस्वीर अच्छी निकल सकती है। उसने बिना देरी किए उस लड़की की तस्वीर क्लिक कर ली। फोटोग्राफर ने जब लड़की और उसकी मां को तस्वीरें दिखाईं तो दोनों काफी खुश हो गए। 

सोशल मीडिया पर छाई गुब्बारे बेचने वाली

बताया जा रहा है कि लड़की का नाम किस्बु है और वो मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। इसके बाद अर्जुन ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किए। इसके बाद अर्जुन और उसके दोस्त श्रेयस ने किस्बु की कुछ और तस्वीरें क्लिक की। इतना ही नहीं बाद में स्टाइलिस्ट रेम्या की मदद से किस्बु का मेकओवर किया गया है। इसके बाद कुछ और तस्वीरें क्लिक की गई, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए और उसकी जमकर तारीफ करने लगे। कुछ लोगों को तो उसकी तस्वीरें देखकर यकीन तक नहीं हो रहा है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!