VIRAL: एक बाइक पर 7 सवारी देखकर दंग रह गए पुलिसकर्मी, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 10:40 AM IST

Bike Viral Video: शिवहर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स बाइक पर 4 बच्चों और दो महिलाओं को बिठाकर जा रहा था।

VIRAL: एक बाइक पर 7 सवारी देखकर दंग रह गए पुलिसकर्मी, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
Photo Credit: Twitter

Bike Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल गरमाया रहता है। इनमें कई चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, इस वीडियो (Video) में एक बाइक पर सात सवारी यात्रा करते हुए नजर आए। वहीं, जब पुलिसकर्मी ने उन्हें तो रोका तो शख्स ने कहा तेल के दाम बढ़ रहे हैं तो हम क्या करें? इस वायरल वीडियो (Viral Video) पर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो बिहार के शिवहर जिले का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स बाइक पर 6 सवारियों को बैठे हुए है। इनमें चार बच्चे, दो महिलाएं शामिल हैं। इतना ही नहीं शख्स ने हेलमेट भी नहीं पहना था। जिसने भी इस वीडियो और बाइक सवार को देखा वो चौंक गया। रिपोर्ट के अनुसार, जब बाइक सवार  शहर के नवाब हाई स्कूल के निकट पहुंचा तो पुलिस वाले ने रोक लिया। पुलिस ने ओवरलोडिंग को लताड़ भी लगाई। साथ ही इस तरह बाइक ना चलाने की नसीहत भी दी। लेकिन, शख्स का जवाब सुनकर पुलिस वाले भी दंग रह गए। इस पूरे मामले पर लोग पेट्रोल की बढ़ती कीमत पर मजे ले रहे हैं। देखें वीडियो...

वीडियो पर लोग ले रहे चटकारे

इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो को मनोरंजन के तौर पर ले रहे हैं। इस मामले पर नगर थानाध्यक्ष ने भी सफाई दी है। साथ ही लोगों से इस तरह गाड़ी ना चलाने की अपील की गई है। क्योंकि, इस तरह बाइक चलाने से एक्सीडेंट होने की संभावना बढ़ जाती है। फिलहाल, यह वीडियो चर्चा का विषय बन चुका है और लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं। तो इस वायरल वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!