Shocking Video: खाने की प्लेट में अचानक जिंदा हो गई मछली, फिर जो हुआ उसे देख कांप गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 06:49 PM IST

Shocking Video: अगर आप नॉनवेज खा रहे हैं और आपकी प्लेट में वो जिंदा हो जाए तो कैसा लगेगा? एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shocking Video: खाने की प्लेट में अचानक जिंदा हो गई मछली, फिर जो हुआ उसे देख कांप गए लोग
Photo Credit: Instagram

Fish Shocking Video: जब भी कोई खाने के लिए कहीं जाता है, तो उसे उम्मीद रहती है कि खाना साफ-सुथरा और स्वादिष्ट मिले। होटल और रेस्टोरेंट वाले भी इसका पूरा ध्यान रखते हैं कि किसी कस्टमर को भी कोई समस्या ना हो। इसके बावजूद खाने को लेकर ऐसे-ऐसे मामले सामने आते हैं, जिसके बारे में जानकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही मामला इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं। 

दरअसल, एक रेस्टोरेंट में जब खाना परोसा गया तो प्लेट में मछली अचानक जिंदा हो गई। जिसे देखकर लोग दंग रह गए। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसा भी हो सकता है? वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं थोड़े से सलाद के साथ खाने की प्लेट में मछलियां परोसी गई हैं। शुरुआत में सबकुछ सामान्य लगता है। देखकर ऐसा लगता है भोजन काफी लजीज होगा। लेकिन, खाने वाला शख्स जैसे ही स्टिक को मछली के मुंह के पास लेकर जाता है, तो मछली अचानक अपना मुंह खोल देती है। हैरानी की बात ये है कि मछली स्टिक को मुंह में जोर से पकड़ लेती है। काफी कोशिश के बावजूद भी मछली उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं होती है। इस नजारे को देखने के बाद लोग दंग रह गए। देखें वीडियो...

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। ये कोई मजाक है या फिर लापरवाही? इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है और करीब एक लाख लोग इस वीडियो को अब तक देख चुके हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को rhmsuwaidi नाम के अकाउंट  से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग गुस्सा कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये तो काफी क्रूरता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!