Video: 'हाईप्रोफाइल' मुर्गे का इस तरह मना बर्थडे, पंजे में चाकू फंसाकर शानदार तरीके से काटा केक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2022, 11:10 AM IST

कई लोग जानवरों का भी बर्थडे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इसी कड़ी में एक परिवार ने मुर्गे का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। बर्थडे के लिए शानदार केक मंगाया गया था और मेहमानों को भी बुलाया गया था।

Video: 'हाईप्रोफाइल' मुर्गे का इस तरह मना बर्थडे, पंजे में चाकू फंसाकर शानदार तरीके से काटा केक
Photo Credit: Instagram

Chicken Birthday Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ चीजों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। तभी तो एक मुर्गे के बर्थडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

कई लोग जानवरों का भी बर्थडे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इसी कड़ी में एक परिवार ने मुर्गे का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। बर्थडे के लिए शानदार केक मंगाया गया था और मेहमानों को भी बुलाया गया था। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह मुर्गे का जन्मदिन मन रहा है। एक लड़की मुर्गे को गोद में लेकर बैठी है। वहीं, पास में परिवार के और सदस्य भी बैठे हैं। मुर्गे के पंजे में चाकू फंसाया गया गया है। इसके बाद मुर्गे से केक कटवाया गया और उसे केक भी खिलाया गया। लोगों ने मजेदार अंदाज में मुर्गे को बर्थडे विश भी किया। देखें वीडियो... 

दिन बनाने वाला है ये वीडियो...

57 सेकेंड के इस वीडियो में जिस तरह से मुर्गे का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'memes.bks'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। दिन बनाने वाले को इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर मजे लेते हुए लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दर्द करा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चिकन डिनर चिकन डिनर'। एक ने लिखा, ' आज अंडे में से निकला था'। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!