VIRAL:'कच्चा बादाम, अमरूद, अंगूर' के बाद मार्केट में छाया नींबू सोडा, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 10:08 AM IST

Nimbu Soda Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गाना गाते हुए नींबू सोडा अनोखे अंदाज में बेच रहा है। जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं।

VIRAL:'कच्चा बादाम, अमरूद, अंगूर' के बाद मार्केट में छाया नींबू सोडा, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो
Photo Credit: Instagram

Nimbu Soda Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कब, कहां, किसका वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ लोग तो इसके सहारे रातोंरात स्टार बन गए। कुछ दिन पहले 'कच्चा बादाम' गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। इसे गाने वाले 'भुबन बादायकर' एक मूंगफली बेचने वाले थे और इस गाने को गाकर वो पूरी दुनिाय में फेमस हो गए। वहीं, अब एक नींबू सोडा बेचने वाले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

आज कल हर कोई कुछ अलग और यूनिक करने की कोशिश कर रहा है। कई लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जा रही है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, एक शख्स मस्त अंदाज में नींबू सोडा बेच रहा है। शख्स का अंदाज देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। 'बाकी नींबू बाद विच पाऊंगा' नाम के इस वीडियो में शख्स गाना गाते हुए नींबू सोडा बना रहा है। वहीं, आस-पास बैठे लोग शख्स के अंदाज पर मजे भी ले रहे हैं। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

दिन बनाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। नींबू सोडा बेचने का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को अपना दीवाना बना रहा है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को '13_gouravsagar05' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, नौ लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स चटकारे लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, ' क्या कॉन्फिडेंस है सर'। एक अन्य ने लिखा, ' जग्गी का नया बिजनेस पुणे में'। किसी का कहना है कि आप सब फटाफट बंटा पी लो। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!