VIDEO: पेट्रोल की बढ़ती कीमत ने प्यार पर लगाया ब्रेक! देखिए किस तरह प्रेमिका से मिलने के लिए तड़प रहा प्रेमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 08:05 AM IST

Petrol Diesel Price Hike Funny Video: देश में लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोग अपने-अपने अंदाज में इस पर मजे ले रहे हैं और अपना हाल बता रहे हैं।

VIDEO: पेट्रोल की बढ़ती कीमत ने प्यार पर लगाया ब्रेक! देखिए किस तरह प्रेमिका से मिलने के लिए तड़प रहा प्रेमी
Photo Credit: Facebook

Petrol Diesel Price Hike: देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। कई जगहों पर पेट्रोल 105 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई। आलम ये है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से लोग काफी परेशान हैं और अपने अंदाज में अपना दर्द बयां कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल को लेकर काफी मजेदार-मजेदार मीम्स भी बन रहे हैं। इसी कड़ी में एक शख्स ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं। 

देश-दुनिया में जब भी कोई तूल पकड़ता है, तो सोशल मीडिया पर जरूर माहौल बनता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक प्रेम पेट्रोल के बढ़े दाम के कारण अपनी प्रेमिक से मिलने के लिए नहीं जा पा रहा है। प्रेमी का दर्द गाने के जरिए साफ छलक रहा है। प्रेमिका प्रेमी से पूछती है कि आखिर कब मिलने आओगे। इस पर प्रेमी कहता है कि पेट्रोल महंगा होने के कारण उसका मिलना मुश्किल है। प्रेमी यहां तक कहता है कि मिलने के लिए अब उसको आधी दूरी तय करनी होगी। देखें वीडियो...

हाय रे महंगाई...

इस वीडियो को मगही भाषा में शूट किया गया है। वीडियो बनाने वाले शख्स का नाम विश्वजीत है और वो मजेदार-मजेदार वीडियो बनाते रहते हैं। इनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। फेसबुक पर इस वीडियो को मगधी ब्वॉय नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो करीब दो लाख लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, कई लोग इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग इसके दुख को अपना दुख बता रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!