Viral: मां ने बच्चे के लिए बनाया धांसू टाइम टेबल, रूटिन चार्ट देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2022, 06:09 PM IST

हम सबने बचपन में खूब टाइम-टेबल बनाए हैं। कुछ दिनों तक इसे फॉलो करते हैं और फिर सार टाइम-टेबल अपने आप बिगड़ जाता था। सोशल मीडिया पर टाइम-टेबल को लेकर एक तस्वीर शेयर की गई है, जो वायरल हो रही है।

Viral: मां ने बच्चे के लिए बनाया धांसू टाइम टेबल, रूटिन चार्ट देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा

दुनिया में शायद ही कोई ऐसे मां-बाप होंगे, जो अपने बच्चों से परेशान नहीं होंगे। बच्चों के सोने-उठने से लेकर खाने-पीने और पढ़ाई तक के लिए मां-बाप परेशान रहते हैं। कई मां-बाप तो इसके लिए काफी सख्ती भी बरतते हैं। वहीं, कुछ पेरेंट्स टाइम-टेबल सेट कर उनसे रूटिन फॉलो करवाने की कोशिश करते हैं। इसके बावजूद मां-बाप को कामयाबी नहीं मिलती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर टाइम-टेबल की एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। 

हम सबने बचपन में खूब टाइम-टेबल बनाए हैं। कुछ दिनों तक इसे फॉलो करते हैं और फिर सार टाइम-टेबल अपने आप बिगड़ जाता था। सोशल मीडिया पर टाइम-टेबल को लेकर एक तस्वीर शेयर की गई है, जो वायरल हो रही है। इसमें एक पेरेंट्स ने छह साल के बच्चे के लिए मजेदार टाइम-टेबल तैयार किया है। इतना ही नहीं इस टाइम- टेबल एक एग्रीमेंट भी है। 

टाइम-टेबल देखकर लोग हैरान

रेडिट पर एक यूजर ने इस टाइम-टेबल की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मैं और मेरे 6 साल के बच्चे ने आज एक एग्रीमेंट साइन किया है, जो उसके डेली शेड्यूल और परफॉर्मेंस लिंक्स बोनस पर आधारित है'। मतलब ये हुआ कि मां ने बच्चे की सहमति के साथ टाइम टेबल तैयार किया है, जिसमें सोने, जागने, खेलने, खाने-पीने, भी शामिल है। इतना ही नहीं मजेदार बात ये है कि अगर दिनभर में बिना रोए, चिल्लाए, बिना तोड़े-फोड़े दिन बिताता है तो उसे 10 रुपए भी मिलेंगे। इसके अलावा लगातार 7 दिन इसी तरह बिताए तो 100 रुपए मिलेंगे। अब यह तस्वीर वायरल हो गई है और लोग इस पर चमकर चटकारे ले रहे हैं। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!