Viral Pic: पहली नजर में इस दुर्लभ जानवर को देखकर लोग खा गए धोखा, जानें क्या है इसकी सच्चाई?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2021, 09:59 AM IST

सोशल मीडिया पर ब्लैक पैंथर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग काफी दंग है। क्योंकि, जिस जगह इस पैंथर को स्पॉट किया है उसकी उम्मीद लोगों को नहीं थी।

 Viral Pic: पहली नजर में इस दुर्लभ जानवर को देखकर लोग खा गए धोखा, जानें क्या है इसकी सच्चाई?
Photo Credit: Twitter

ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। समय-समय पर इनके बारे में खुलासे होते रहते हैं। कई बार ऐसी सच्चाई सामने आती है, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में जंगल की दुनिया से ऐसी सच्चाई सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर जानवर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद काफी लोग कन्फ्यूज हैं कि इसकी सच्चाई क्या है? इतना ही नहीं कई लोगों का यह भी कहना है कि इससे पहले उन्होंने इस तरह के जानवर नहीं देखे। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये तो हम सब जानते हैं कि जंगलों की दुनिया भी काफी अजीब हैं। हमारे देश में कई ऐसे IFS अधिकारी, वन्यकर्मी या फिर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं जो हमें समय-समय पर जंगलों की मजेदार चीजों से रू-ब-रू कराते रहते हैं। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, इसमें जो जानवर हैं क्या आप उसे पहचान रहे हैं? हो सकता है कई लोग इस जानवर को पहचानते हों, जबकि कईयों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होगी।

ब्लैक पैंथर की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई

अगर अब तक आप इस जानवर को आप नहीं पहचान पाए हैं, तो हम बता दें कि यह ब्लैक पैंथर है, जिसे बुक्सा टाइगर रिजर्व में देखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि बुक्सा टाइगर रिजर्व में मौजूद ब्लैक पैंथर का दिखना कोई आम बात नहीं है।बुक्सा टाइगर रिजर्व भारत के उत्तरी पश्चिम बंगाल में एक बाघ अभयारण्य है, जो 760 वर्ग किमी के दायरे में फैला है। सोशल मीडिया पर ब्लैक पैंथर की यह तस्वीर धमाल मचा रहा है। कई लोग ये भी कह रहे हैं कि यहां ब्लैंक पैंथर दिखना कोई आम बात नहीं है। यहां आपको बता दें कि कुछ समय पहले भी साया नाम के एक रहस्यमय ब्लैक पैंथर की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई थी। तो इस तस्वीर पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!