Viral: रात के अंधेरे में जंगल से निकलकर सड़क पर पहुंचे दो बाघ, Video में देखें फिर क्या हुआ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2021, 02:22 PM IST

Tiger Viral Video: इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रात के अंधेरे में दो बाघ सुनसान सड़क पर घूमते नजर आए।

Viral: रात के अंधेरे में जंगल से निकलकर सड़क पर पहुंचे दो बाघ, Video में देखें फिर क्या हुआ?
Photo Credit: Twitter

Tiger Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप 'गोते' लगा रहे हैं। तो आपको जानवरों के भी कई मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो काफी खतरनाक होते हैं, तो कुछ दिल जीतने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ वीडियो में तो खतरनाक जानवर रिहायशी इलाकों और सड़कों पर भी घूमते नजर आते हैं। कुछ वीडियो तो काफी वायरल भी होते हैं। इसी कड़ी में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रात के अंधेरे में बाघ सड़क पर घूमते नजर आए।

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के कई अधिकारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जो आम पब्लिक को जंगल की दुनिया से समय-समय पर रू-ब-रू कराते रहते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग काफी हैरान रह जाते हैं। अब जरा इस वीडियो को ही देख लीजिए रात के अंधेरे में दो बाघ जंगल से बाहर निकल सड़क पर घूम रहे हैं। सामने एक गाड़ी खड़ी है। जबकि, बगल में एक बाइक भी खड़ी है। एक बाघ बाइक तक पहुंच जाता है। इधर, कुछ लोग इस पूरे मामले को कैमरे में कैद रहे होते हैं। कुछ देर दोनों बाघ सड़क पर घूमते हैं और फिर जंगल की ओर चले जाते हैं। देखें वीडियो...


 'नाइट वॉक' पर निकले बाघ...

वीडियो देखकर एक पल के आप भी जरूर सहम गए होंगे। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ काफी मजेदार कैप्शन भी लिखे हैं। वीडियो को अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 13 सौ से ज्यादा लोगों ने इस पसंद किए हैं। वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट भी किए जा रहे हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!