Viral: टीना अंबानी ने बहू को लेकर लिखी दिल को छू लेने वाली बात, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 11:14 AM IST

Tina Ambani Viral Post: टीना अंबानी सोशल मीडिया पर परिवार की काफी तस्वीरें शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपनी बहू की एक तस्वीर शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाली बात लिखी है।

Viral: टीना अंबानी ने बहू को लेकर लिखी दिल को छू लेने वाली बात, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
Photo Credit: Instagram

Viral Photo: जाने माने उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) और टीना अंबानी (Tina Ambani) के बड़े बेटे अनमोल अंबानी की हाल ही में शादी हुई है। अनमोल अंबानी ने कृषा शाह से शादी की है। पिछले कुछ दिनों से दोनों शादी की काफी चर्चा में है। इसी कड़ी में टीना अंबानी ने शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, टीना अंबानी ने अपनी बहू कृषा को लेकर एक पोस्ट किया है, जो वायरल हो गया है। उन्होंने अलग अंदाज में बहू का स्वागत किया है। 

ये तो हम सब जानते हैं टीना अंबानी सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने शादी की सालगिरह पर दिल को छू लेने वाली तस्वीर शेयर की थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब उन्होंने अपनी बहू की तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया है। टीना अंबानी ने लिखा, '  बेटी का स्वागत है। कृषा के घर में आने से रौनक बढ़ गई है। नई ऊर्जा के साथ जिंदगी की शुरुआत हो चुकी है।' इसके साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है। देखें पोस्ट...

लोगों का दिल जीत रहा है पोस्ट

अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस तस्वीर और पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। हजारों लोग अब तक इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, बधाई देने वालों का तांता लग गया है। कोई पूरे परिवार को बधाई दे रहा है, तो किसी का कहना है कि घर में लक्ष्मी आई है। कुछ लोग तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं। तो इस तस्वीर और पोस्ट पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!