Russia Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन को लेकर वायरल हो रहा बच्ची का वीडियो, जानें क्या है इसकी सच्चाई?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 10:16 AM IST

Russia Ukraine Crisis Viral Video: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर दिल को छू लेने वाली कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो फेक है।

Russia Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन को लेकर वायरल हो रहा बच्ची का वीडियो, जानें क्या है इसकी सच्चाई?
Photo Credit: Twitter

Russia Ukraine Crisis Viral Video: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। पूरी दुनिया की नजरें इस युद्ध पर टिकी हैं। इस लड़ाई में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, भयावह तस्वीरें और वीडियो का जमावड़ा लग गया है। सोशल मीडिया पर कई दर्दनाक तस्वीरें शेयर हुई हैं। वहीं, कुछ वीडियो की चर्चाएं दुनियाभर में हो रही हैं। जबकि, कुछ नजारों ने लोगों का भावुक कर दिया। इसी कड़ी में एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग हैं। कुछ लोग इस वीडियो को रूस और यूक्रेन का बता रहे हैं। लेकिन, इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है?

पूरी दुनिया की इच्छा है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग जल्द से जल्द खत्म हो। क्योंकि, इस युद्ध में कई बेगुनाहों की मौत हो रही है। बच्चे अनाथ हो रहे हैं और लोग अपनों से बिछड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। लेकिन, इस वायरल वीडियो को देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं  सुनसान सड़क पर एक बच्ची और जवान के बीच बहस हो रही है। अचानक मासूम बच्ची गुस्से में आ जाती है। बच्ची का एटीट्यूड देखकर लग रहा है जैसे जवान की उपस्थिति से वो काफी खफा है। बच्ची लगातार जवान को धमकाते रहती है। हालांकि, जवान बच्ची की हरकत पर कोई रिएक्शन नहीं देता है। कुछ समय बाद जवान वहां से वापस चला जाता है। देखें वीडियो...

ये है वीडियो की सच्चाई...

वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। लेकिन, लोग इस वीडियो को रूस और यूक्रेन का बता रहे हैं। लेकिन, जब इस वीडियो की जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई। यह वीडियो साल 2012 का है। जब फिलिस्तीन के लोग इजरायली सैनिकों का विरोध कर रहे थे। इस वीडियो की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। यह लड़की छोटे भाइयों के साथ प्रदर्शन कर रही थी। उसी दौरान उसकी बहस इजरायली सैनिकों से हुई थी। बच्ची बार-बार सैनिक पर अपनी मुट्ठी उठा रही है और सैनिक को मारने के लिए तैयार है। लेकिन, उसने ऐसा नहीं किया। तो आपको बता दें कि यह वीडियो रूस-यूक्रेन का नहीं है, लोग गलत तरीके से इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!