सड़क पर शेरों का कब्जा! इस तरह आराम फरमा रहे थे तीन शेर, लग गया ट्रैफिक जाम, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 02:12 PM IST

Lions Viral Video: 'जंगल का राजा' शेर जहां पहुंच जाता है उसका भौकाल बन जाता है। तंजानिया से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन शेर सड़क पर आराम फरमा रहे थे।

सड़क पर शेरों का कब्जा! इस तरह आराम फरमा रहे थे तीन शेर, लग गया ट्रैफिक जाम, वीडियो वायरल
Photo Credit: Twitter

Lions Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको हर तरह के वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ हंसाने वाले वीडियो होते हैं, तो कुछ चौंकाने वाले। वहीं, कुछ वीडियो पर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, आज हम आपको शेरों का एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में तीन शेरों ने सड़क पर 'कब्जा' कर रखा है। आलम ये है कि पीछे गाड़ियों की लाइन लगी हुई है और तीन शेर सड़क पर आराम फरमा रहे हैं। 

'जंगल का राजा' शेर का नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। ऐसे में जरा सोचिए जब लोगों का सामना शेरों के झुंड से हो तो क्या हालत होगी? अच्छे-अच्छों की घिग्घी बंद हो जाएगी। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) तंजानिया का है। कुछ लोग गाड़ी से जंगल सफारी का आनंद ले रहे थे। लेकिन, अचानक लोगों का सामना शेरों से हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं पहले दो शेर आराम से सड़क पर लेटे हैं। जबकि, कई गाड़ियां खड़ी है। वहीं, कुछ समय बाद एक शेर और पहुंचता है और जाकर आराम से लेट जाता है। शेरों को देखकर कुछ लोग घबरा जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता है कि आखिर क्या करें? देखें वीडियो...

दिन बनाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नजारा कैसा रहा होगा? अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वयारल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को ढाई मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, 25 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। कुछ लोग जहां वीडियो देखकर हैरान हैं। वहीं, कुछ लोग वीडियो पर मजे भी ले रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!