इस देश में कई पुरुष नेता प्रेगनेंट महिलाओं की तरह घूम रहे हैं, जानिए वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2021, 04:43 PM IST

जापान में आजकल कई पुरुष नेता प्रेग्नेंट महिलाओं की तरह घूम रहे हैं। इन पुरुष नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।

इस देश में कई पुरुष नेता प्रेगनेंट महिलाओं की तरह घूम रहे हैं, जानिए वजह

नई दिल्ली: जापान में पिछले दिनों सत्तारूढ़ पार्टी के कुछ नेता भारी भरकम जैकेट पहने हुए नजर आए। इन नेताओं की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। तस्वीरों में नेता बिल्कुल एक प्रेग्नेंट महिला की तरह नजर आए। करीब 7.5 किलो वजनी इस जैकेट को पहनकर नेता ऑफिस से लेकर शॉपिंग करने तक पहने हुए नजर आए।  इस जैकेट में तीन गांठें थीं, ब्रेस्ट और एक बेबी बंप के आकार की इन जैकेट पहने नेताओं ने खुद ये तस्वीरें भी साझा की हैं।

ये था उद्देश्य

एक दिन के लिए जैकेट पहनने के बाद पुरुष नेताओं में से एक ने कहा, 'जैकेट पहनकर खड़े होना, बैठना, पीछे देखना और अन्य रोजमर्रा की की मूवमेंट बेहद दर्दनाक थी। यह वास्तव में यह बहुत भारी है। ' ताको सुज़ुकी नाम की महिला राजनेता द्वारा आयोजित इस प्रयोग का उद्देश्य एक पुरुष सरकारी अधिकारियों को गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के कुछ संघर्षों को समझने में मदद करना है।

जापान में भी वर्किंग महिलाओं को करना पड़ता है दिक्कतों का सामना

दरअसल दुनिया के दूसरे अन्य हिस्सों की तरह भी जापान की वर्किंग महिलाओं को अपने काम के दौरान काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और इस दौरान उनकी जरूरतों पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता है। एक महिला ने बताया की प्रेग्नेंसी के दौरान उसे कई तरह की ऐसी दिक्कतें होती थी जैसे लगता था अभी गर्भापात हो जाएगा लेकिन इसके बावजूद भी वह बॉस से छुट्टी मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थीं।

पुरुषों ने कही ये बात

इस अनूठे प्रयोग के बाद एक राजनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं इस प्रयोग के बाद गर्भवती महिलाओं की दिक्कतों को और बेहतर तरीके समझा हूं। भविष्य में हमारी कोशिश रहेगी कि गर्भवती महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो।    

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!