Trump और 'ताजमहल' का सालों पुराना है कनेक्शन जिसके चलते उठाया था भारी नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2020, 10:16 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगरा में ताजमहल का दीदार किया, कहा जा रहा है यहां आकर उन्हें अपने अमेरिका में स्थित ताजमहल होटल ऐंड कसीनो की याद भी आई होगी।

Trump और 'ताजमहल' का सालों पुराना है कनेक्शन जिसके चलते उठाया था भारी नुकसान

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दौरे पर हैं उन्होंने आगरा में प्यार की बेहतरीन निशानी ताजमहल का अपनी पत्नी के साथ दीदार किया, कहा जा रहा है इसे देखते हुए ट्रंप को अपने 'ताज' की भी याद आई होगी, जी हां अपने ताज की, लेकिन ये कोई प्रेम की निशानी नहीं बल्कि एक कैसिनो है जिसका नाम ताजमहल होटल ऐंड कसीनो था।

बताया जाता है कि कि ट्रंप ने आज से तकरीबन तीस साल पहले अटलांटा सिटी में ताज होटल ऐंड कसीनो खरीदा था जो एक होटल और कसीनो था, जिसे ट्रंप ने बड़े चाव से खासी लागत के साथ डिजाइन करवाया था।

ये अपने आप में बेहद खूबसूरत इमारत थी
बताते हैं कि ताज कसीनो को को मुगल आर्किटेक्ट के हिसाब से कलर और पेंट किया गया था, वहीं ताज की तरह इसमें मीनारें और गुंबद थे और ज्यादातर सफेद,नीले और गोल्डन कलर का इस्तेमाल किया गया था ये अपने आप में बेहद खूबसूरत इमारत थी।

उस वक्त उन्होंने कहा था कि मैं इसे दुनिया का आठवां अजूबा बनाऊंगा, उन्होंने इसके उद्घाटन में तमाम नामचीन हस्तियों को इनवाइट किया था।

ट्रंप का व्यवसायिक कसीनों कई सालों तक संचालित हुआ और ये उस समय का सबसे मशहूर कैसिनो हुआ करता था इसने अच्छी कमाई भी की, फिर बाद में वित्तीय घाटों के चलते इसे बेचने का फैसला लिया गया और वो कसीनो साल 2016 में बंद हो गया हालांकि बाद में दूसरे ग्रुप ने इसे फिर खोल लिया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!