Valentine's Day: वैलेंटाइन डे पर इस वीडियो को नहीं देखा तो क्या देखा? दावा है मूड बन जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 02:07 PM IST

Valentine's Day Special Video: सोशल मीडिया पर यूजर्स हर मौके को खास और यादगार बनाना चाहते हैं। लिहाजा, काफी मजेदार-मजेदार मीम्स, जोक्स, वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, किस तरह वैलेंटाइन डे पर चटकारे लिए गए हैं।

Valentine's Day: वैलेंटाइन डे पर इस वीडियो को नहीं देखा तो क्या देखा? दावा है मूड बन जाएगा
Photo Credit: Twitter

Valentine's Day Special Video: पूरी दुनिया में आज वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) मनाया जा रहा है। प्यार करने वाले इस दिन को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। आलम ये है कि लोग इस दिन को किसी 'त्यौहार' से कम नहीं मानते हैं। वैलेंटाइन डे पर मैसेज भेजने, गिफ्ट्स देने, घूमने की परंपरा बन चुकी है। वैलेंटाइन डे को लेकर सोशल मीडिया (Socail Media) भी गुलजार है। लोग एक से एक मजेदार वीडियो शेयर कर रहे हैं और तस्वीरों के जरिए दिल का हाल बता रहे हैं। इनमें कुछ को देखकर लोगों की हंसी छूट रही हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी भी हो रही है। इसी कड़ी में एक IPS ऑफिसर ने वैलेंटाइन डे को लेकर ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप ठहाके भी लगाएंगे और हैरान भी हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर यूजर्स हर मौके को खास और यादगार बनाना चाहते हैं। लिहाजा, काफी मजेदार-मजेदार मीम्स, जोक्स, वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, किस तरह वैलेंटाइन डे पर चटकारे लिए गए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला दुकान के अंदर पहुंचती है। दुकानदार पूछता है कि बताइए मैडम आपको क्या दिखाऊं? महिला बोलती है कि आपके पास ऐसा कोई वैलेंटाइन कार्ड है, जिस पर लिखा हो कि तुम्ही मेरा पहला और आखिरी प्यार हो? दुकानदार बड़े प्यार से महिला को कार्ड दिखाता है। इसके बाद महिला जो कहती है उसे सुनकर दुकानदार भी शॉक्ड हो जाता है। क्योंकि, महिला एक, दो नहीं बल्कि 10 कार्ड मांगती है। 

दिन बनाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आपको भी ठहाके लगाने का मन कर रहा होगा। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को IPS ऑफिसर रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो पर चटकारे लेते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिए हैं। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और मजे लेते हुए रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!