Stunt Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में अगर आप 'चक्कर' लगा रहे है, तो आपको एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग चौंक जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक पालय ने इंजन बंद करने पर जो किया उस पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि हजारों फीट की ऊंचाई पर एक प्लेन उड़ रहा है। उड़ते-उड़ते प्लेन का इंजन अचानक बंद पड़ जाता है। इसके बाद पायलट ने ऐसा निर्णय लिया, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। पायलट इंजन को ठीक करने के लिए प्लेन से बाहर निकल जाता है। हालांकि, सुरक्षा के लिए पायलट ने रस्सी से खुद को बांध लिया। फिर दरवाजा खोल कर बाहर निकलता है और हाथ से प्लेन को प्रोपेलर को हाथ से चलाता है। प्रोपेलर जैसे ही चलने लगता है पायलट वापस आकर प्लेन में बैठ जाता है। पायलट के इस अंदाज को देखकर आप झटका खा जाएंगे। देखें वीडियो...
दिल दहलाने वाला वीडियो
वीडियो देखकर जरूर सोच में पड़ गए होंगे और सोच रहे होंगे कि कितना खतरनाक नजारा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'aircraftmaintenancengineer' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, करीब 10 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

