महज 42 सेकेंड में इस शख्स ने Youtube से की 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई, जानें कैसे?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2022, 10:18 AM IST

सोशल मीडिया से लोग काफी पैसे कमा रहे हैं। कई लोग तो एक दिन में लाखों-करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। लेकिन, एक शख्स ने तो कमाई के मामले में सबको चौंका दिया है।

महज 42 सेकेंड में इस शख्स ने Youtube से की 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई, जानें कैसे?
Photo Credit: YouTube

सोशल मीडिया के आ जाने से कई लोगों की किस्मत बदली है। कुछ लोग जहां इस प्लेटफॉर्म के सहारे रातोंरात स्टार बन गए। वहीं, कुछ लोग इससे जमकर कमाई भी कर रहे हैं। कई लोग तो करोड़पति बन गए। इसी कड़ी में एक यूट्यूबर ने महज 42 सेकेंड में यूट्यूब से एक करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जिसकी चर्चाएं जमकर हो रही है। इतना ही नहीं सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ये शख्स कौन है और इसने इतने कम समय में इतनी मोटी कमाई कैसे कर ली? तो आइए हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं...

इस शख्स का नाम जोनाथन मा है। जोनाथन ने यूट्यूब से 42 सेकेंड के भीतर एक करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई की है। हालांकि, सबकुछ काटकर उन्हें एक करोड़ 40 लाख रुपए मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जोनाथन ने फिल्ममेकर बनने के लिए अपना NFT जारी किया। इसके लिए उन्होंने डिस्कोर्ड सर्वर बनाया। बताया जा रहा है कि इस सर्वर वाले जितने लोग होंगे वो NFT कलेक्शन को देख पाएंगे। हालांकि, जिनके पास जोनाथन का NFT होगा केवल वही इस प्राइवेट सर्वर को देख पाएंगे। इसलिए, उन्होंने उन्होंने NFT लॉन्च किया, जिसके वो अपने सपने को साकार कर सके। 

फिल्म डायरेक्टर बनना चाहते हैं जोनाथन

गौरतलब है कि जोनाथन यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो क्रिप्टो और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग से रिलेटेड वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करते हैं। वहीं, यूट्यूब पर जोनाथन के 16 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। बताया जाता है कि यूट्यूबर बनने से पहले जोनाथन सॉप्टवेयर इंजीनियर रह चुके हैं। उन्होंने गूगल और फेसबुक में भी काम किया है। जोनाथन का कहना है कि उनका सपना एक फिल्म डायरेक्टर बनने का है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!