Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों वीडियो (VIDEO) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो को देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स जिस तरह से खतरनाक सांप के साथ मजे ले रहा है उसे देखकर कोई भी दंग रह जाए। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं और जब कभी उससे सामना होता है तो भाग खड़े होते हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं जो सांप (Snake Video) के साथ 'आंख मिचौली' का खेल भी खेलते हैं। इस चक्कर में कई बार परिणाम खतरनाक भी हो जाता है। वायरल (Viral Video) हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक शख्स बाथरूम में मजे लेते हुए ब्रश कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि उसके ऊपर एक खतरनाक सांप कुंडली मारकर आराम फरमा रहा है। शख्स भी उसे मजे से देख रहा होता है। वहीं, बीच-बीच में शख्स उसके नजदीक पहुंच जाता। सांप भी एक बार उस पर हमला करता है। लेकिन, उसकी किस्मत अच्छी थी कि उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। देखें वीडियो...
दिल थामकर देखें वीडियो
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि सांप के साथ ऐसा खेल कौन खेलता है भाई? हालांकि, कुछ लोगों को यह वीडियो काफी मजेदार लग रहा है, तो कुछ लोग इसे खतरनाक भी बता रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'wanderzoneofficial'नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं, जबकि दो लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए यूजर्स इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

