Shocking Video: 'बब्बर शेर' को इस तरह चैलेंज कर रहा था शख्स, 'जंगल के राजा' ने दिन में दिखा दिए तारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 10:49 AM IST

Lion Attack Video: सोशल मीडिया पर शेर का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में शेर ने शख्स की हालत खराब कर दी।

Shocking Video: 'बब्बर शेर' को इस तरह चैलेंज कर रहा था शख्स, 'जंगल के राजा' ने दिन में दिखा दिए तारे
Photo Credit: Twitter

Lion Attack Video: अक्सर कहा जाता है जानवरों से दूर रहना चाहिए, उनसे पंगा नहीं लेना चाहिए। क्योंकि, जानवर कब, क्या कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? वहीं, जब बात 'जंगल के राजा' की हो तो फिर क्या कहना? 'बब्बर शेर' से इंसान क्या दूसरे जानवर भी दूर ही रहते हैं। क्योंकि, जिस तरह से वो शिकार पर हमला करता है, दहाड़ता है उसे देखकर किसी के भी पसीने छूट जाए। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स शेर को अनोखे अंदाज में चैलेंज कर रहा था। फिर शेर ने उसकी ऐसी हालत की, जिसे देखकर आप भी भौचक्के रह जाएंगे। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक विशालकाय शेयर पिंजरे के अंदर बंद है। देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी चिड़ियाघर का मामला हो। कुछ लोग दूर से ही शेर को देख रहे हैं। तभी एक शख्स शेर के पास पहुंच जाता है और उससे मजे लेने लगता है। शख्स को शेर को लगातार हाथों से मारता है। पहले तो शेर नजरअंदाज करता है। लेकिन, शख्स बार-बार शेर को चैलेंज करता रहता है। इसके बाद शेर को बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। शेर शख्स की उंगली को जोर से पकड़ लेता है और उसकी क्या हालत करता है आप खुद वीडियो में देख लें।

 
दिल दहलाने वाला नजारा

तो आपने वीडियो में देखा शेर ने शख्स की हालत कैसी कर दी। बेचारा किसी तरह अपनी उंगली को बचा पाता है। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान है। वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाला मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Morris_Monye' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक एक लाख 82 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 31 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, एक हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!