Shocking: घर से बाहर निकलते ही शख्स को सांड ने बुरी तरह घसीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 12:11 PM IST

Bull Attack Video: एक सांड ने गुस्से में शख्स की ऐसी हालत कर दी जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Shocking: घर से बाहर निकलते ही शख्स को सांड ने बुरी तरह घसीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
Photo Credit: Instagram

Bull Attack Video: सोशल मीडिया (Social media) की 'दुनिया' में आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएगी, जिसके बारे में कई बार आप सोच भी नहीं सकते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Video) लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, एक सांड ने बीच सड़क शख्स की ऐसी हालत कर दी जिसे देखकर किसी के भी पसीने छूट जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग वीडियो पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं सड़क पर एक सांड खड़ा है। तभी एक शख्स दूसरी तरफ से बिल्डिंग के दरवाजे से बाहर निकलता है। शख्स बाहर खड़ी स्कूटी की ओर बढ़ता है। अचानक सांड शख्स के पास पहुंच जाता है और उसे खींचते हुए सड़क पर ले जाता है और फिर उस पर ताबड़तोड़ हमला करने लगता है। सांड सींग से उसे जमीन पर पटकता है और फिर घसीटता है। सांड इतने गुस्से में लग रहा है कि वो शख्स पर अपने सिर और पैरों से हमला करता रहता है। हैरानी की बात ये थी कि शख्स को बचाने वाला कोई नहीं था। लेकिन, यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया। देखें वीडियो... 

सांड हो गया बेकाबू...

वीडियो देखकर आप भी जरूर सन्न रह गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'discovery.engenharia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 80 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि शख्स की किस्मत अच्छी थी। वहीं, कुछ का कहना है कि लगता है सांड आज मूड में है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!