'लल्ला, रसगुल्ला' बुलाने से छात्र परेशान, छात्राओं के खिलाफ लड़कों ने प्रिंसिपल को लिखा मजेदार लेटर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 11:39 AM IST

Student Letter Viral: सोशल मीडिया पर छात्रों का एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने छात्राओं के खिलाफ शिकायत की है। पूरा मामला जानने के बाद लोग काफी हैरान हैं और मजे भी ले रहे हैं।

Student Letter Viral: सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई मामला छाया रहता है। कभी चीजें हंसाने वाली होती है, तो कभी हैरान करने वाली होती है। इसी कड़ी में एक स्कूल के छात्रों ने छात्राओं के खिलाफ प्रिंसिपल को लेटर लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के औरैया में एक स्कूल के सातवीं क्लास के लड़कों ने आरोप लगाया है कि लड़कियों क्लासरूम में उन लोगों को छेड़ती हैं और 'लल्ला, रसगुल्ला' नामों से बुलाती हैं। छात्राओं से परेशान होकर छात्रों ने प्रिंसिपल को लेटर लिखा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तो आप भी इस वीडियो में देखें पूरा मामला क्या है?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!