Viral: बस में यात्रा करना मुर्गे को पड़ गया भारी, कंडक्टर ने काट दिया इतने का टिकट, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 03:13 PM IST

Chicken Viral Video: तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस में मुर्गे का भी टिकट काटा गया। यात्रा करने के लिए मुर्गे से 30 रुपए का शुल्क लिया गया। बताया जा रहा है कि ये अजीबोगरीब घटना करीमनगर जिले की है।

Viral: बस में यात्रा करना मुर्गे को पड़ गया भारी, कंडक्टर ने काट दिया इतने का टिकट, देखें वीडियो
Photo Credit: Twitter

Murge ka Viral Video: आज तक आपने ने बस कंडक्टर को लोगों का टिकट काटते हुए देखा होगा या फिर उसके बारे में सुना होगा। लेकिन, कभी किसी जानवर का टिकट काटते हुए देखा है। यकीनन आपका जवाब ना ही होगा। लेकिन, तेलंगाना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, यहां एक बस कंडक्टर ने मुर्गे का भी टिकट काट दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। इतना ही नहीं इस मामले पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस में मुर्गे का भी टिकट काटा गया। यात्रा करने के लिए मुर्गे से 30 रुपए का शुल्क लिया गया। बताया जा रहा है कि ये अजीबोगरीब घटना करीमनगर जिले की है। एक शख्स मुर्गे के साथ सफर कर रहा था। कंडक्टर की नजर जब मुर्गे पर पड़ी तो उनसे उसका भी किराया मांग लिया। रिपोर्ट के अनुसार, शख्स एक कपड़े में मुर्गे को छिपाकर ले जा रहा था। सुल्तानाबाद में कंडक्टर की नजर मुर्गे पर पड़ी तो वह उसका भी पैसा मांगने लगा। लेकिन, यात्री पैसा देने के लिए तैयार नहीं था। कंडक्टर  का कहना था कि बस में सभी जीवित चीजों का किराया लगेगा। 

वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

कंडक्टर और यात्री के बीच काफी देर तक बहस हुई। लेकिन, कंडक्टर किराया लेकर ही माना। अब वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है।  टीएसआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि यात्री को मुर्गे के साथ नीचे उतारना चाहिए था। क्योंकि, जानवरों को बसों में ले जाने की अनुमति नहीं है। अधिकारियों ने कंडक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही है और स्पष्टीकरण भी मांगा जाएगा। फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ और लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!