VIRAL: एक कपड़े के लिए मां ने बच्चे की जिंदगी लगा दी दांव पर, सामने आया खौफनाक वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 01:28 PM IST

Shocking Video: चौंकाने वाला वीडियो फरीदाबाद का बताया जा रहा है। सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसायटी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक बच्चा कपड़े से लटका हुआ है और एक महिला उसे ऊपर की ओर खींच रही है।

VIRAL: एक कपड़े के लिए मां ने बच्चे की जिंदगी लगा दी दांव पर, सामने आया खौफनाक वीडियो

Shocking Video: कहते हैं दुनिया में मां से ज्यादा अपने बच्चों से कोई प्यार नहीं करता। बच्चों की खातिर अपनी जान तक दांव पर लगा देती है। लेकिन, जरा सोचिए अगर एक मां ही अपने बच्चे की जिंदगी दांव पर लगा दे तो क्या होगा? जाहिर सी बाता है इस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। अगर आपको भी यकीन नहीं हो रहा है तो इस वीडियो को देखने के बाद आपका शक दूर हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में महज एक कपड़े के लिए मां ने अपने बच्चे की जिंदगी दांव पर लगा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं।

ये चौंकाने वाला वीडियो फरीदाबाद का बताया जा रहा है। सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसायटी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक बच्चा कपड़े से लटका हुआ है और एक महिला उसे ऊपर की ओर खींच रही है। वीडियो देखकर आपको ऐसा लग रहा होगा कि बच्चे को बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। लेकिन, सच्चाई जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। क्योंकि, यह महिला कोई और नहीं बच्चे की मां है। दरअसल, आठवीं फ्लोर पर एक कपड़ा गिर गया था, लिहाजा महिला ने अपने बेटे को नौंवी मंजिल से कपड़े के सहारे नीचे उतारा और फिर उसे नीचे से ऊपर खींच रही थी। महिला के साथ कुछ और लोग भी वहां खड़े हैं और चुपचाप इस नजारे को देख रहे हैं। लेकिन, किसी ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। 

दिल दहलाने वाला वीडियो

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद लड़के का कहना है कि एक दिन तो सबको मरना ही है। जबकि, मां का कहना है कि मुझे माफ कर दो, मुझे नहीं पता था कि कोई वीडियो बना रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और महिला की आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे में तो बच्चे की जान भी जा सकती थी। कुछ का कहना है कि क्या एक मां ऐसा भी कर सकती है? तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!